पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

46 किलो कैटेगरी में जिज्ञासा अव्वल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाबी यूनिवर्सिटी के खेल विभाग ने मल्टीपर्पस इंडोर हाल में अॉल इंडिया इंटरयूनिवर्सिटी ताइक्वांडो महिला खेल मुकाबले शुरू हो गए। स्पोर्टस डॉयरेक्टर पीयू डॉ. गुरदीप कौर रंधावा के नेतृत्व में 13 मार्च तक चलने वाले इन खेल मुकाबलों के आज पहले दिन प्रो. बीएस घुम्मन मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे।

लगभग 104 यूनिवर्सिटी महिला टीमें पूरे देश भर में से इन खेल मुकाबलों में भाग ले रही हैं। जबकि तारीख़ 14 मार्च से पुरुषों और ताइक्वांडो इंटर यूनिवर्सिटी खेल मुकाबले भी शुरू होंगे। उद्घाटनी समारोह में प्रो. घुम्मन ने अपने विचार रखे। उन्होंने इस मौके पर ताइक्वांडो एसोसिएशन की तरफ से आए तकनीकी ऑफिसर्स जिसमें सुभाष ठाकुर, शिव कुमार, हरमीत सिंह और निखिल हंस का विशेष के तौर पर धन्यवाद किया।

इस मौके सतविंदर सिंह प्रशिक्षक इंचार्ज पंजाबी यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो टीम और एपपी सिंह की तरफ से विशेष तौर पर दिव्यांग और फिजिकल रुप से कमजोर खिलाड़ियों का प्रदर्शनी ताइक्वांडो इवेंट करवाया गया जिसमें इन स्पेशल
योग्यताएं वाले बच्चों की तरफ से बहुत ही बेहतरीन ढंग के साथ उन की ताइक्वांडो कलायों का प्रदर्शन किया गया।

इस मौके उप कुलपति प्रो. घुम्मन ने इन बच्चों को आशीर्वाद दिया और अपनी, इन खेल गतिविधियों को ओर प्रफुल्लित करन के लिए प्रोत्साहन दी। प्रिंसइंद्र सिंह घूमने की तरफ से बतौर स्टेज सचिव की ज़िम्मेदारी बखूबी निभाई गई। इस मौके महेन्द्रपाल कौर, डॉ. दलबीर सिंह रंधावा (दोनों सहायक खेल निर्देशक), दल सिंह बराड़, अवतार सिंह संधू, सुरिंदर सिंह रंधावा, मीनाक्षी रंधावा, धरमिन्दरपाल सिंह, गुरप्रीत कौर, रचना, रेनूं, देवकी देवी आदि मौजूद थे।

नतीजे... पहले दिन-46 किलो कैटेगरी के सेमी फाइनल में पंजाबी यूनिवर्सिटी की जिज्ञासा ग्रोवर ने पहला, गुरू काशी यूनिवर्सिटी की हुसना सेकेंड, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की परांजली और मद्रास यूनिवर्सिटी की एन नाजीरा फातिमा थर्ड रही।

खिलाड़ियों के साथ मौजूद गणमान्य।-भास्क
खबरें और भी हैं...