पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Dead Body Found In Suspicious Condition Under Pedas Near Ratna Nagar

रत्न नगर के पास पेड़ाें के नीचे संदिग्ध हालात में मिली लाश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुछ दिन पहले ही निजी नशा मुक्ति केंद्र से इलाज करवाकर आया था घर

पटियाला | पुलिस थाना त्रिपड़ी में पड़ते र| नगर के पास पेड़ाें के नीचे एक व्यक्ति की लाश मिली है। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल में रखवा दी है। मृतक की पहचान नवी नाम से हुई है। बताया कि जा रहा है कि वे पहले राजिंदरा अस्पताल में नशा छाेड़ने की दवा ले रहा था। कुछ समय पहले नशा ज्यादा करने लगा ताे उसके परिवार ने उसे अंबाला के पास निजी नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल कराया दिया था। कुछ दिन पहले ही अाया था।

जांच अधिकारी तजिंदर गर्ग ने बताया कि लाश पर काेई चाेट व अन्य की मारपीट का काेई निशान नहीं है। देखने से एेसा लग रहा है कि जैसे व्यक्ति काे काेई अटैक अाया हाे और उठ नहीं सका, जिस कारण उसकी माैत हाे गई हाेगी। बाकी पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट अाने के बाद साफ हाे जाएगा। फिलहाल मृतक के घर पर ताला लगा हाेने के कारण पाेस्टमार्टम नहीं हाे सका। बुधवार काे उसकी मां के अाने के बाद अगली कार्रवाई काे अंजाम दिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...