पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Demand For Regularization Guest Faculty Of 48 Government Colleges Staged Sit In

रेगुलर करने की मांग : 48 सरकारी कॉलेजों के गेस्ट फैकल्टी ने दिया धरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकारी कॉलेज गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर्स संघर्ष समिति पंजाब के बुलावे और अपनी मांगो को लेकर पंजाब के 48 सरकारी कॉलेजों की क्लासों का बायकाट कर कॉलेज के धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

सरकारी महेंद्रा कॉलेज पटियाला में मेंबर संघर्ष समिति पंजाब और प्रधान मालवा जोन प्रो. हुकम चंद (पटियाला) ने बताया कि पंजाब के सरकारी कालेजों में लंबे समय से काम करते 1011 के करीब सेवा निभा रहे प्रोफेसरों की नौकरी को बिना शर्त सरकार सुरक्षित करे। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते कहा कि यदि किसी भी गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर की नौकरी को आंच आई तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगे और अपने हकों के लिए आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा हम उस समय से सरकारी कालेजों में कम तनख्वाहों पर सेवाओं निभाते आए हैं जब कोई इतने कम सेलरी और सरकारी कालेजों की तरफ मुंह भी नहीं उठाया था।

उन्होंने बताया कि हमें उस समय कालेजों में नौकरी पर रखने समय पंजाब सरकार के नियमों अनुसार रखने से गया था और आज जब उनको लाभ देने का समय आए हुए तो सरकार के अधिकारियों की तरफ से उनपर फ़रमान जारी करके अयोग्य माना जा है। उन्होंने कहा कि हमारी इस हड़ताल दौरान यदि विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान हुआ तो उसकी ज़िम्मेदार सरकार होगी।इस मौके समूह गैस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर सरकारी महेंद्रा कालेज उपस्थित रहे।

नारेबाजी करते गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर्स।-भास्कर
खबरें और भी हैं...