पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Demanded To Get Rid Of Jugaadu Rickshaw Rickshaw Vehicles Locked In Police Station

विधायक से थाने में बंद किए जुगाड़ू रेहड़ी रिक्शा वाहनों को छुड़वाने की मांग की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंडी गोबिंदगढ़ | आरटीओ दफ्तर पटियाला ने पिछले दिनों मंडी गोबिंदगढ़ में अवैध रूप से चल रहे जुगाड़ू रेहड़ी रिक्शा वाहनों पर कार्रवाई कर कई चालकों के वाहन थाने में बंद कर भारी जुर्माने किए थे। इसे लेकर रेहड़ी यूनियन का शिष्टमंडल एमएलए काका के पीए रामकृष्ण भल्ला और पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रजिंदर बिट्टू, संजीव दत्ता को ब्लाक कांग्रेस दफ्तर में मिला। यूनियन के अध्यक्ष पूर्ण चंद ने कहा कि आरटीओ विभाग द्वारा थाना में बंद किए वाहन छुड़वाए जाएं। शहर में रोजी रोटी कमाने के लिए उनका योग्य स्टैंड बनाया जाए, ताकि ग्राहक खुद आकर उनको भाड़े पर लेजा सकें। उन्होंने बताया कि आरटीओ विभाग ने भारी जुर्माने किए थे, जिसे वे अदा नहीं कर सकते। थाने में बंद वाहन छुड़वाए जाएं। पीए रामकृष्ण भल्ला और राजिंदर बिट्टू ने आश्वासन दिया कि मांग विधायक के समक्ष रखी जाएगी।
खबरें और भी हैं...