पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Demonstration Continued For Third Day For Cancellation Of Case Filed Against Leaders Of Factory Hatao Sangharsh Samiti

फैक्ट्री हटाओ संघर्ष समिति के नेताओं पर दर्ज केस रद्द करवाने के लिए तीसरे दिन भी जारी रखा प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को बुलाकर सुनी बात

पातड़ां | जाखल रोड पर पड़ती एक फैक्ट्री की तरफ से फैलाए जा रहे प्रदूषण के खिलाफ संघर्ष करने पर संघर्ष समिति के 5 नेताओं पर दर्ज केस रद करवाने के लिए शुरू किया गया धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। फैक्ट्री हटाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में किसान जत्थेबंदियों की तरफ से धरना दिया जा रहा है। इस दौरान एसडीएम डॉ. पालिका अरोड़ा ने धरनाकारियों को बुलाकर बात सुनी। धरनाकारियों ने दर्ज किए केस रद्द करने की मांग की। तीसरे दिन धरने में कुल हिंद किसान सभा, पंजाब भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा और क्रांतिकारी किसान यूनियन के वर्कर शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि मिल मैनेजमेंट संघर्ष को दबाने की नीयत से काम कर रही है। इसके तहत संघर्ष समिति के पांच नेताओं पर झूठा केस दर्ज करवाया गया है। धरने मेंं कुल हिंद किसान सभा के सूबा मित्र प्रधान कामरेड कुलवंत सिंह मौलवीवाला, भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के जिला प्रधान मनजीत सिंह न्याल, क्रांतिकारी किसान यूनियन के जिला मीत प्रधान हरभजन सिंह बुट्टर, हरभजन सिंह धूहड़, जगजीत सिंह दुगाल, रामचन्द चुनागरा, कुलवंत सिंह हामझेड़ी, अमरजीत सिंह दुगाल, बूढ़ा सिंह, साहब सिंह दुताल ने संबोधित किया।
खबरें और भी हैं...