पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Development Of Literature Requires The Creation Of A Dictionary

साहित्य के विकास में शब्द कोष की रचना समय की जरूरत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खालसा कॉलेज पटियाला में शुरू हुई दो तीसरी खालसा कॉलेज ग्लोबल पंजाबी कान्फ्रेंस कराई गई। कॉलेज के डायमंड जुबली वर्ष को समर्पित कान्फ्रेंस के समापन समारोह में डॉ. तेजिन्दर कौर धालीवाल डायरेक्टर एजुकेशन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति श्री अमृतसर साहिब ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। गुरजतिन्दर सिंह रंधावा ने अध्यक्षीय भाषण वक्ता और डॉ. सतीश कुमार वर्मा ने मुख्य भाषण वक्ता के तौर पर शिरकत की। कान्फ्रेंस कॉलेज सचिव सुरजीत सिंह रखड़ा के नेतृत्व में आयोजित की गई। प्रिंसिपल डॉ. धरमिंदर सिंह ऊभा ने कहा कि पंजाबी भाषा में साहित्य का अधिक से अधिक विकास होना चाहिए। इसलिए संबंधित शब्द कोषों की रचना भी समय की बहुत बड़ी जरूरत है।

डॉ. तेजिन्दर कौर ने कहा कि पंजाबी विरसे की सब से बड़ी प्राप्ति भाईचारक सांझ की है। मानव अपने अच्छे भविष्य की उम्मीद हमेशा बनाई रखता है, इसलिए उसे अपने संस्कृति के साथ अटूट रिश्ता बनाई रखना चाहिए, जिससे वह विलक्षण पहचान बना सके। रंधावा ने कहा कि जीवन की बेहतरी के लिए देश के प्रशासनिक ढांचों का दुरुस्त होना बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्रवास आर्थिक मजबूती का साधन है, परंतु लगन और मेहनत के साथ किया काम मनुष्य को हर क्षेत्र में सफलता प्रदान करता है। कान्फ्रेंस के श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के जीवन और दर्शन के सेशन के दौरान डॉ. कुलवंत सिंह ग्रेवाल ने मुख्य मेहमान के तौर और डॉ. हरजोध सिंह ने विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत की। प्रो. अच्छरू सिंह ने अध्यक्षीय भाषण वक्ता और डॉ. परमवीर सिंह और डॉ. गुरमीत सिंह सिद्धू ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। इस मौके एसपीएस ओबराय और अजैब सिंह ने भी विशेष तौर पर शिरकत की।

कान्फ्रेंस के सेशन ‘विशवीकरन के संदर्भ में पंजाबी संस्कृति का बदलता चेहरा’ में सतनाम सिंह संधू ने मुख्य मेहमान और डॉ. रजिन्दरपाल सिंह बराड़ ने विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत की। डॉ. सुरजीत सिंह ने अध्यक्षीय भाषण वक्ता डॉ. परवीन कुमार और डॉ. कुलदीप सिंह दीप ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। मंच का संचालन प्रो. जसप्रीत कौर और प्रो. राजदीप सिंह धालीवाल ने किया।

पंजाबी कॉन्फ्रेंस में गणमान्य को सम्मानित करते आयोजक।
खबरें और भी हैं...