पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nabha News Development Work Will Be Done In Village Achal With 30 Lakh Rupees

गांव अचल में 30 लाख रुपए से करवाए जाएंगे विकास कार्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नाभा|पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली सरकार के कार्यकाल में राज्य के शहरों के साथ-साथ गांवों में भी विकास कार्य लगातार करवाए जा रहे हैं। यह कहना है कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत का जो आज अपनी हल्का फेरी के दौरान गांव अचल में पहुंचे और गांव की धर्मशाला, तालाब की चारदीवारी और मुस्लिम भाईचारे के कब्रिस्तान में बनाए गए 4 नए कमरे समेत गांव की स्ट्रीट लाइट कार्यों का रस्मी उद्घाटन किया। यहां पीए चरणजीत , जगजीत सिंह, सरपंच परमजीत कौर, तरलोचन सिंह जेई, कृष्ण सिंह सेक्रेटरी, दविंदर बदेशा, चौकी इंचार्ज मोहन सिंह, ईश्वर सिंह सरपंच, सुरजीत सिंह, सरपंच बाबा बचित्र सिंह, चेयरमैन पूरन सिंह , पंच कर्म सिंह, भीम सिंह, मनजीत कौर, जसविंदर कौर और दलजीत कौर मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...