रंजिश के चलते मारपीट, तीन पर केस
पटियाला | थाना कोतवाली नाभा पुलिस को राकेश कुमार निवासी हीरा एनक्लेव ने शिकायत दर्ज करवाई कि 9 मार्च को आरोपी मनीषा गर्ग निवासी हीरा एनक्लेव चरणजीत कौर निवासी लुधियाना, हरदीप सिंह निवासी गांव उच्चा ने उसके व उसके पिता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।