पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Even After Two Months There Was No Clue Of The Deceased Prakash39s Killers

दो महीने बाद भी मृतक प्रकाश के हत्यारोंं का नहीं लगा सुराग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सनौर | हीरागढ़ में दो महीने पहले िमले 25 साल के नौजवान प्रकाश के शव को लेकर पुलिस को मोबाइल काल िडटेल तो मिली है पर अभी हत्यारे गिरफ्त से दूर हैं। 5 जनवरी को हीरागढ़ के श्मशानघाट में लोगों ने प्रकाश का शव पड़ा देखा था। सरपंच ने पुलिस को िशकायत दी थी, जिस पर डीएसपी देहाती अजयपाल िसंह ने जांच शुरू की थी। दो महीने बाद भी पुलिस अभी मृतक प्रकाश के हत्यारों की जानकारी नहीं िमली है। यह ही साफ नहीं हो रहा िक मृतक का कत्ल िकसने िकया है। जबकि, प्रकाश के परिवार का कहना है कि उन्हें कुछ नौजवानों पर शक है। वह बार-बार पुलिस को उनके बारे में बता चुके हैं। मृतक के भाई ने बताया कि वह एसएसपी मनदीप सिंह को िमलकर इंसाफ की गुहार लगाएंगे। उधर, थाना सनौर के प्रभारी करमजीत िसंह ने कहा कि मोबाइल की काल िडटेल िनकाल ली है। पुलिस पड़ताल कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर िलया जाएगा।
खबरें और भी हैं...