पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बैंकों से पैसे निकालने की लिमिट पर जताया रोष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भास्कर संवाददाता|पटियाला

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की जिला इकाई ने बैंकों ने अपने ग्राहकों को पैसे निकालने की लिमिट बनाने के नियम बनाने की निंदा की है। सोमवार को पटियाला व्यापार मंडल के प्रधान राकेश गुप्ता के नेतृत्व में एकत्र हुए व्यापारियों ने कहा कि यस बैंक में फंसे पैसे से व्यापारियों में काफी दहशत है। इन व्यापारियों के पैसे इस बैंक में जमा है वो न अपने पैसे निकलवा पा रहे हैं अौर न उनका पैसा अब सुरक्षित समझा जा रहा है। इस मौके पर नरेंद्र सहगल, राजेश गुप्ता, देवचंद्र, नरेश सिंगला, राजन सिंगला, सतप्रकाश भारद्वाज, बलबीर सिंह, मनीष कुमार, जसविंदर सिंह मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...