पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आढ़ती एसोसिएशन प्रधान ने मंत्री काे बताई समस्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन के चुनाव के जीत हासिल करने के बाद जीवन लाल गुप्ता ने ऑफिस में पदभार संभाला। इस दाैरान कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसाेत विशेष तौर पर पहुंचे और प्रधान को बधाई दी। मंत्री ने कहा कि जीवन लाल मेहनती वर्कर हैं। उन्होंने मंडी में भाईचारे की भलाई और मंडी विकास में अहम योगदान दिया। मंडी के विकास और आढ़ती भाईचारा से संबंधित समस्याओं का हल वह पहल के आधार पर कराएंगे। प्रधान ने मंडी की समस्याओं के बारे में मंत्री को बताया। उनकाे जल्द हल कराने का भराेसा दिया। मंत्री के आगमन पर आभार जताया। यहां चरणजीत बातिश, नगर कौंसिल प्रधान रजनीश मित्तल शैंटी, काबिल सिंह, पूर्व चेयरमैन जगजीत सिंह दुल्लदी, रवनीश गोयल, सिकंदर सिंह, कैशियर सुरिंदर गुप्ता अगोल, सुरिंदर सिंगला, किशन बंसल, भूषण गर्ग, विनय गुप्ता, अनुज गर्ग, सुखवंत सिंह, हरबंस सिंह, गुरदीप सिंह, दीपू अगोल, काका राम, चमन लाल और अमित लुबाना मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...