पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Farmer Said Punjab Will Become Barren If Syl Canal Is Built

किसान बोले-एसवाईएल नहर बनी तो बंजर हो जाएगा पंजाब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरहिंद भाखड़ा नहर के पास धरने पर बैठे हुए किसान और समाजसेवी।

मंडी गोबिंदगढ़ | पंजाब की नहरों का पानी धान की खेती में प्रयोग लाने और हरियाणा एवं राजस्थान को न देने की मांग को लेकर सोमवार को सरहिंद भाखड़ा नहर नेशनल हाईवे के पास समाजसेवी लोगों व किसानों ने अनिश्चित समय के लिए धरना शुरू किया। वे तीन मार्च को डीसी फतेहगढ़ साहिब को मांग पत्र भी दे चुके हैं। तरुणप्रीत सिंह सौंध ने कहा कि आज पंजाब पानी मुक्त स्टेट बनती जा रही है। हर साल धान के सीजन में लाखों लीटर पानी जमीन से निकाला जा रहा है, जिससे जलस्तर 400 फीट गहरा हो गया है। केंद्र सरकार पंजाब में धान की फसल का बदल करवाए। पंजाब का पानी पड़ोसी राज्यों को न दिया जाए। सौंध व किसान नेता राजिंदर सिंह बेनीपाल ने कहा कि पंजाब के पास अपनी फसलों के लिए खुद के लिए पानी नहीं है और पंजाब का पानी बाहरी राज्य क्यों देना ठीक नहीं है। सरकार को इस पर तुरंत विचार करना चाहिए। एसवाईएल के मुद्दे पर कहा कि अगर एसवाईएल नहर बनती है तो पंजाब को बंजर होने से कोई नहीं बचा सकता। पंजाब के पानी का हक पंजाब के लोगों को देने के लिए केंद्र सरकार को रिपेरियन कानून के बदलाव लाना चाहिए। समय रहते सरकार ने कुछ न किया तो स्थिति बहुत बुरी होगी। आने वाली पीढ़ियां किसी को माफ नहीं करेंगी। धरने में भारतीय किसान यूनियन के नेता राजिंदर सिंह बेनीपाल, हरमिंदर सिंह रहौण, भूपिंदर सिंह सौंध, रमनजीत सिंह सौंध, सुखमनजीत सिंह, राजवीर शर्मा, विक्रम सयान बस्सी पठाना, निर्मल सिंह, दलविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, लछमण सिंह, जसविंदर सिंह, सुखवीर सिंह, मनजीत सिंह व विकास मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...