ससुरालियों पर विवाहिता से मारपीट का आरोप, पिता बोले-इंसाफ न मिला तो थाने में करूंगा आत्मदाह
पातड़ां | पातड़ां के सरकारी अस्पताल में भर्ती विवाहिता ने ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता के िपता ने आरोप लगाया कि बेटी की शादी रतिया के पास एक गांव में की थी। कुछ िदन पहले सुसराल परिवार ने बेटी से मारपीट की। अस्पताल में भर्ती बेटी के हरियाणा पुलिस ने बयान लिए पर कोई कार्रवाई नहीं की। दुखी िपता ने प्रशासन को इंसाफ न मिलने पर थाने में अात्मदाह की चेतावनी दी है। अस्पताल में दाखिल पीड़िता ने बताया िक पति समेत ससुराल परिवार ने उसे कमरे में बंद कर मारपीट की और मुझे अकेली काे पातड़ां के पास छाेड़कर चले गए। उधर, रतीया थाने की जांच अधिकारी ज्योति प्रसाद से बात की ताे उन्होंने काह कि डॉक्टराें की रिपोर्ट अाने के बाद
कार्रवाई की जाएगी।