ड्रेनों के पुलों की टूटी रेलिंग से हादसे का डर
समस्या के हल के लिए ड्रेनेज विभाग से करेंगे बात : एसडीएम अरोड़ा
उधर, इसे लेकर एसडीएम पातड़ां डॉ. पालिका अरोड़ा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में ड्रेनेज विभाग को पत्र लिखकर इस समस्या के हल के लिए कहा जाएगा।
पातड़ां | हलका सुतराना में ड्रेनों के पुलाें की रेलिंग न होने से हादसे का डर रहता है। पर प्रशासन की तरफ से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जाखल-मुनक सड़क पर खानेवाल के पास से गुजरती ड्रेन के पुल की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। जहां से रोजाना हजाराें वाहन अाते-जाते हैं। पुलों की चौड़ाई कम होने के कारण किसी समय कोई वाहन ड्रेन में गिर सकता है। गांव िदयाेगड़ से हरिअायु खुदर को जाने वाली िंलंक राेड पर बने ड्रेन के पुल की रेलिंग दोनों तरफ से टूट चुकी है। यहां से कई गांवों के लोगों का अाना-जाना है। स्कूल की बसें भी बच्चों को स्कूल ले कर जाने और छोड़ने समय इस सड़क से गुजरती हैं। इसके बावजूद ड्रेन विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। पलविंदर काैर, गजन िसंह, मुख्तयार िसंह, बूटा िसंह ने बताया कि पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उन्हाेंने मांग की कि इस ड्रेन के पुल को चौड़ा किया जाए और आसपास सेफ्टी बाल बनाई जाए।