दो सड़क हादसों में चार लोग जख्मी
पटियाला | थाना सिटी राजपुरा पुलिस को पाल सिंह निवासी इस्लामपुर ने शिकायत दर्ज करवाई कि 11 मार्च को वह अपनी प|ी जसवंत कौर के साथ स्कूटी पर सवार हो दवाई लेने के लिए जा रहा था जो कि इस्लामपुर राजपुरा रोड पर आरोपी अनजान गाड़ी ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं उसकी स्कूटी को टक्कर मारी जिसके चलते वे दोनों जख्मी हो गए। थाना कोतवाली नाभा पुलिस को हवलदार जंगा सिंह निवासी अलोहरा खुर्द ने शिकायत दर्ज करवाई कि 11 मार्च को वह पीएचजी नरेश कुमार के साथ पेट्रोलिंग ड्यूटी सिटी एरिया पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास था जो के आरोपी ट्रक ड्राइवर ओमप्रकाश निवासी हरियाणा ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उनके बाइक को टक्कर मारी जिसके चलते दोनों जख्मी हो गए पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।