पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाजार और अाेवरब्रिज के नीचे सामान रखा मिला ताे हाेगा जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेन बाजार व ओवरब्रिज के नीचे दुकानदारों व रेहड़ी वालों के किए कब्जाें काे हटाने के लिए शनिवार काे थाना प्रभारी व ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस ने दुकानदारों व रेहड़ी वालों से कहा कि सामान को दुकान के अंदर रखें। ओवरब्रिज के नीचे खड़ी रेहड़ी वाले फुटपाथ पर रेहड़ियां लगाएं। जिससे बाजार में आने वाले लोगों को परेशानी न हाे। थाना प्रभारी सुभाष कुमार व ट्रैफिक इंचार्ज अमरजीत सिंह ने बताया कि कई दिनाें से शिकायत मिल रही थी, इसलिए यह कार्रवाई की। दुकानदारों ने थाना प्रभारी से कहा कि उनको सामान रखने के लिए बाहर जगह दी जाए। थाना प्रभारी ने कहा कि अगर सोमवार को दुकानदारों ने दुकानों के बाहर आगे सामान रखा तो कौंसिल अधिकारियों को साथ उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...