पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Government To Verify Outsiders Bahawalpur Society Gave Memorandum To Sdm

बाहरी लोगों की वेरिफिकेशन करे सरकार बहावलपुर समाज ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कहा-महंगे इलाके में काेठी व दुकान खरीद रहे हैं ये बाहरी लोग

शहर में तेजी से बढ़ रहे बाहरी प्रदेशों के लोगों की जनसंख्या एवं मंहगे इलाके में काेठी व मेन बाजारों में मंहगे से मंहगी दुकान खरीदने व कारोबार बढ़ाए जाने काे लेकर एसडीएम काे आईएएस बीनिथ टी काे ज्ञापन सौंप कर इन प्रवासी लोगों की जल्द से जल्द वेरिफिकेशन की जांच की गुहार लगाई गई है। बहावलपुर समाज से जुड़े लोगों में समाजसेवी नितिन खुराना समेत उनके अन्य सहयोगियों में रमेश बबला, अनिल कटारिया, अमित अार्या, कमल कुमार, मनीश कुमार, मनाेज चाैधरी समेत दर्जनों के करीब सदस्य मौजूद थे। टीम की अगुवाई कर रहे नितिन खुराना ने कहा कि इससे पहले भी दो बार बहावलपुरी भाईचारे ने मांगपत्र दिया जा चुका है अब तीसरी बार फिर से एक ज्ञापन एसडीएम राजपुरा काे दिया गया है। पिछले कुछ सालाें से यहां बाहरी प्रदेशों के लोगों का जमावड़ा हा़े गया है जो महंगे से महंगे इलाके में काेठी खरीद रहा है। कई इलाके मेेें इन लोगों ने अपनी अपनी ठिकाने बना रखे हैं जिनकी अभी तक वेरिफिकेशन की जरूरत है। नितिन खुराना के अनुसार पिछले तीन महीनों के अंदर तीन बार ज्ञापन दिया जा चुका है। रेहड़ी फड़ी यूनियन के प्रधान रमेश बबला ने कहा है कि इस बार जल्द से जल्द वेरीफिकेशन नहीं किया गया ताे सड़क पर उतर कर धरना देने के लिए मजबूर हाेना पङेगा।

एसडीएम काे ज्ञापन सौंपते नितिन खुराना व टीम के अन्य सदस्य।
खबरें और भी हैं...