गेस्ट फेकल्टी प्रोफेसरों की हड़ताल जारी
पंजाब के 48 सरकारी कॉलेजों में तय पदों पर रखे गए गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसरों की सेवाएं बिना शर्त नियमित करने को लेकर अनिश्चित समय की हड़ताल जारी रही। वीरवार काे प्राेफेसराें ने क्लासों का पूर्ण बायकाॅट किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संघर्ष कमेटी पंजाब के बुलावे पर सरकारी महिंदरा कॉलेज में मेंबर संघर्ष कमेटी पंजाब, प्रधान मालवा जोन-2, प्रो. हरमिंदर सिंह डिंपल, प्राे. रविंदर सिंह, प्राे. गुलशनदीप ने बताया कि पंजाब के सरकारी कॉलेजों में 1011 के करीब प्रोफेसरों की नौकरी को बिना शर्त सरकार सुरक्षित करें। चेतावनी दी कि यदि किसी भी गेस्ट फेकल्टी सहायक प्रोफेसर की नौकरी गई ताे वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। यहां डाॅ. याेगिता सारवाल, डाॅ. रुपिंदर काैर साेही, डाॅ. हरदीप काैर सैनी, डाॅ. रेखा शर्मा, डाॅ. कुलजीत काैर, डाॅ. एकता शर्मा ने हड़ताल में भाग लिया।