पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Guest Faculty Strike Continues For Fourth Day Former Minister Rakhra And Mp Dharamveer Gave Support

गेस्ट फैकल्टी की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, पूर्व मंत्री रखड़ा और सांसद धर्मवीर ने दिया समर्थन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले तीन दिनों से पंजाब के 48 कॉलेजों के 1011 गेस्ट फैकल्टी असिस्टेंट प्रोफेसर हड़ताल पर चल रहे है उनकी हड़ताल चौथे दिन बारिश में भी जारी रही और सरकारी महेन्द्रा कॉलेज में टीचरों ने मेन गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अकाली दल के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा और पूर्व सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी पहुंचे और उन्‍होंने टीचरों को समर्थन देने का ऐलान किया। तीन दिनों से चल रहे धरने पर पंजाब सरकार और प्रशासन की तरफ से कोई भी अधिकारी टीचरों से मिलने नहीं पहुंचा। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि 2002 में कैप्टन सरकार ने ही इन गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसरों को कम तनख्वाह पर रखा था और हमारी सरकार ने इनकी सेलरी 21,600 रुपए करके हौंसला बढ़ाया था। लेकिन आज कैप्टन सरकार तानाशाही फरमान जारी करके नौकरी से वंचित करने जा रही है। उन्होंने ऐलान किया कि अकाली सरकार आने पर इन प्रोफेसरों को पहले छह महीने में ही पक्का किया जाएगा। पूर्व सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने सरकारी अदारों के निजीकरण का सख्त विरोध किया। इस मौके संघर्ष समिति के मेंबर और सूबा प्रधान हरमिंदर सिंह डिंपल (नाभा), प्रोफेसर हुक्म चंद (पटियाला) प्रोफेसर लखविंदर, प्रो. नरिंदर, प्रो. सुरिंदर पुरी, प्रो. दीपक कौशल और प्रो. पुनीत, प्रो. विलियमजीत, प्रो. रणदीप और समूह महेंद्रा कालेज और स्टेट कॉलेज आफ एजुकेशन के प्रोफेसर उपस्थित रहे।

नौकरी स्थाई करने की मांग को लेकर गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसरों का धरना जारी

गेस्ट फैकल्टी की हड़ताल को समर्थन देते पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत रखड़ा और पूर्व सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी।-भास्कर

नाभा | सरकारी कालेजों में हो रही मुकम्मल हड़ताल चौथे दिन में दाखिल हो गई है। संघर्ष गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर संघर्ष कमेटी पंजाब की अगुवाई में जारी रहा।सरकारी रिपुदमन कालेज में प्रसिद्ध समाजसेवी और बुद्धिजीवी लोगों ने हिस्सा लिया। यूनियन सूबा प्रधान प्रोफेसर हरमिंदर सिंह डिंपल ने कहा कि सरकार अपनी गलत नीतियां अपना कर गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर को नौकरी से बाहर करना चाहती है। लेकिन यूनियन सरकार को कामयाब नहीं होने देंगे। छात्र संगठन पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन की तरफ से पूरा समर्थन किया। धर्मवीर हरीगढ़ ने कहा कि सरकार गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसर की मांग पर जल्द ध्यान देकर प्रोफेसरों की नौकरी को स्थाई करे। इस मौके प्रो. किरण, प्रो. तरन, प्रो. प्रीतइंदर, प्रो.शिवानी, प्रो. जसप्रीत कौर, प्रो. मोनिका व छात्र नेता सुखबीर बोड़ा, बेअंत कौर, आदि थे।
खबरें और भी हैं...