पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जैविक खेती पर गुरमीत सिंह नवोन्मेषी किसान पुरस्कार से सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटियाला रेलवे स्टेशन पर हेड टीटी के पद पर तैनात गुरमीत सिंह को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने बंजर जमीन को उपजाऊ बनाकर जैविक खेती करने पर नवोन्मेषी किसान पुरस्कार दिया है। नई दिल्ली के हुए पुसा किसान मेले में केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने सम्मानित किया। यह सम्मान पाने वाले गुरमीत सिंह पंजाब के इकलौते किसान हैं। वह 6 साल से खेती कर रहे हैं। उनकी इस अवार्ड में माइक्रोबायोलॉजी साइंटिस्ट डॉ. लवलीन शुक्ला, डॉ. पीके सिंह, हरिमोहन और डॉ. राजवीर यादव का अहम योगदान है। मूल रूप से गांव कत्तीयानवाली तहसील मलोट, श्री मुक्तसर साहिब के रहने वाले गुरमीत सिंह न 2014 से खेती शुरू की। इसमें 4 एकड़ जमीन पूरी तरह बंजर थी। 5 एकड़ उपजाऊ थी। 2014 से उन्होंने बंजर 4 एकड़ जमीन को डी कंपोस्टिंग के जरिए उपजाऊ बनाया। 2016 से पूरे 9 एकड़ में गेहूं, चावल, मूंग, किन्नू उगा रहे हैं। गुरमीत सिंह 2004 से रेलवे में नौकरी कर रहे हैं, उनका सप्ताह में जब भी छुट्टी मिलती तो वह गांव में खेती देखते हैं।

पशुधन और मछली पालन भी करते हैं गुरमीत

गुरमीत सिंह कहते हैं कि उनके पिता भी खेती करते थे तो वह भी उनके पदचिन्हों पर चल रहे हैं। वह भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के सूक्ष्म जैविकी संभाग से एजोटोबेक्टर, वेसिक्यूलर अर्बुसकुलर माइकोराइज और फास्फेट घुलनकारी बैक्टीरिया तकनीक का इस्तेमाल कर खेती कर रहे हैं। पराली को माइक्रोबायोलॉजी की तरफ से तैयार डी कंपोजर से खेत में ही कंपोस्ट करते हैं। इससे खेत उपजाऊ होता और इसका प्रसारण यूट्यूब में भी हो चुका है। वह अन्य किसानों के लिए संदेश देते कि पराली को न जलाएं। वह खेती मशीनीकरण से कर रहे हैं। इसमें ट्रैक्टर ट्राली, रोटावेटर, सीड ड्रिल, जीरो ड्रिल, स्प्रे, पंप और सौर ऊर्जा पंप शामिल हैं। साथ ही वह पूसा संस्थान की बासमती प्रजातियां पीबी44, पीबी 1121, पीबी 1509 और गेहूं की एचडी 2967, एचडी 3086, एचडी 3226 प्रजातियां अपना रहे हैं। गेहूं की खेती हैपी सीडर से करते हैं। औद्योगिक फसलें जैसे किन्नू और प्याज में अच्छा मुनाफा कमाते हैं। अतिरिक्त आय के लिए पशुधन और मछली पालन भी करते हैं।

गुरमीत सिंह को सम्मानित करते केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश।
खबरें और भी हैं...