- Hindi News
- National
- Patiala News Health Alert Wash Hair And Apply Conditioner By Playing Hair
हेल्थ अलर्ट: हाेली खेलकर बालों को धोकर कंडीशनर जरूर लगाएं
होली में रंगों के साथ जितना खेलने में मजा आता है उतनी ही बड़ी सजा स्किन और बालों से रंग निकालने में मिलती है। अगर आप चाहते हैं कि होली पर आपकी स्किन खराब न हो और आपके बाल पहले जैसी ही सिल्की, साइनी और काले घने रहें तो होली स्पेशियली स्किन केयर टिप्स और हेयर केयर टिप्स होली सबसे रंगीन और हंसीन त्योहारों में से एक है, जो अपने ढेर सारे रंग-बिरंगे रंगों के साथ खुशियां लेकर आता है। स्किन एक्सपर्ट डाॅ. रवशरण सिंह ने बताया कि होली पर आपको केमिकल से डरने की जरूरत नहीं है, स्किन पर सनस्क्रीन लगाएं और फिर होली खेलें। अगर आप बिना सनस्क्रीन लगाए होली खेलते हैं तो रंगों में मौजूद केमिकल आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे आपको स्किन एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती है।
रंग चढ़ने वाली जगहों पर लगाएं पेट्रोलियम जेली : डॉ. रवशरण सिंह
नाखूनों पर नेल पेंट लगाएं | जब आप होली खेलते हैं तो कलर आपके नाखूनों में लग जाता है और कई दिनों तक नहीं निकलता है। ऐसे में आप होली खेलने से पहले नाखूनों पर नेल पेंट जरूर लगाएं। नाखूनों पर नेलपेंट लगाने से आपके नाखूनों को नुकसान नहीं पहुंचता है। साथ ही नाखूनों पर रंग चिपकने से यह खाने क जरिए आपके शरीर में भी जा सकता है, इसलिए भी नेलपेंट लगा सकते हैं। पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल उन जगहों पर कर सकते हैं जहां रंग के चिपकने का खतरा ज्यादा रहता है। जैसे कान, होंठ, हाथ, पैर, पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल आपके होंठों, हाथों, पैरों के साथ-साथ अपने नाखूनों को रंग चढ़ने से बचा सकता है।
बालों को रंग से बचाएगा नारियल तेल
स्किन के साथ होली के रंग आपके बालों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। त्वचा के अलावा रंग आपके बालों पर भी बुरा असर छोड़ते हैं। जिससे बाले रूखे, बेजान हो सकते हैं ऐसे में बालों को होली के रंग से बचाने के लिए आपको होली खेलने से पहले बालों पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। होली खेलने के बाद बालों को शैंपू करें और उसके बाद कंडिशनर लगाना न भूलें। क्योंकि, रंग से बाल रूखे हो जाते हैं। उसके बाद बालों की सिल्कनेस बढ़ाने के लिए कंडिशनिंग करना जरूरी होता है।
डाॅ. रवशरण सिंह