पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banur News Heavy Rain Fell On The Second Day As Well Heat Will Increase From Tomorrow

दूसरे दिन भी तेज बारिश के साथ ओले गिरे, कल से बढ़ेगी गर्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीएम आवास योजना की राहत तो नहीं मौत मिल गई

मौड़ मंडी | पीएम आवास योजना के तहत राहत के इंतजार में मौड़ मंडी की गांधी बस्ती का एक परिवार सुनीता देवी (45), बेटी परमजीत (20), बेटा राकेश (19) खंडहर बन चुके घर की जर्जर छत वीरवार रात गिर जाने से मलबे में दब गया। तलवंडी साबो अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जालंधर/लुधियाना | सूबे में पिछले दो दिन से चली आ रही वेदर डिस्टर्बेंस के चलते भोगपुर, टांडा व बनूड़ में ओले गिरे। होशियारपुर व नवांशहर समेत कई जिलों में शुक्रवार को भी बारिश हुई। नवांशहर में सबसे ज्यादा 16 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। उधर मौड़ मंडी में बारिश से घर की छत गिरने से परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। रविवार से मौसम फिर ड्राई होने जा रहा है। हालांकि, शनिवार को सूबे में एक दो जगह हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, आंशिक बादल छाएंगे और हवा चलेगी। अब रविवार से धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी। शुक्रवार को हिमाचल के पहाड़ों में ताजा बर्फबारी हुई। शिमला में ओले भी गिरे।
खबरें और भी हैं...