- Hindi News
- National
- Samana News I Will Prove Majority But Bjp Is The First Hostage Our Legislators
बहुमत साबित करूंगा, लेकिन भाजपा पहले बंधक बनाए गए हमारे विधायकाें काे छाेड़े
ज्याेतिरादित्य िसंिधया के भाजपा में शामिल हाेने के बाद उनके समर्थक मंत्रियाें अाैर विधायकाें की बगावत का सामना कर रहे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार काे राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की। उन्हाेंने राज्यपाल से सिंधिया समर्थक छह मंत्रियाें काे हटाने की सिफारिश की, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया। हटाए गए मंत्रियाें के विभागाें काे अन्य मंत्रियाें काे साैंपा गया है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल काे तीन पेज की चिट्ठी दी। प्रदेश में राजनीतिक संकट पर चर्चा की। उन्हाेंने चिट्ठी में कहा है कि भाजपा विधायकाें की खरीद-फराेख्त कर सरकार काे अस्थिर करने की काेशिश कर रही है। कांग्रेस के कुछ विधायकाें काे बेंगलुरू में बंधक बनाकर रखा गया है। उन्हाेंने राज्यपाल से अनुराेध किया है कि विधायकाें काे छुड़वाया जाए अाैर इसकी जांच कराई जानी चाहिए। चिट्ठी में विधायकाें काे बेंगलुरू ले जाने का पूरा घटनाक्रम बताया गया है। राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा में अाराेप लगाया कि यह सब देख रहे हैं कि भाजपा किस तरह से कांग्रेस के 22 विधायकाें काे बंधक बनाकर रखा है। उनकी सरकार 16 मार्च से शुरू हाे रहे विधानसभा के बजट सत्र में बहुमत साबित करने के लिए तैयार हैं। उन्हाेंने गुरुवार काे बेंगलुरू में प्रदेश के मंत्री जीतू पटवारी अाैर लखन िसंह यादव के साथ कर्नाटक पुलिस के दुर्व्यवहार का भी िजक्र िकया।
राज्यसभा: सिंधिया ने पर्चा दाखिल किया, 3 सीटाें के लिए दिग्विजय सिंह सहित छह उम्मीदवार मैदान में
ज्याेतिरादित्य सिंधियां ने राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार काे भाजपा से अपना पर्चा दाखिल किया। भाजपा के दाे अन्य उम्मीदवार रंजना सिंह बघेल अाैर प्राे. सुमेर सिंह साेलंकी ने भी नामांकन के अाखिरी पर्चा भरा। कांग्रेस की अाेर से दिग्विजय सिंह अाैर फूल सिंह बरैया गुरुवार काे ही पर्चा दाखिल कर चुके हैं। छठवें उम्मीदवार राम दास दहीवाले िनर्दलीय हैं। यानी प्रदेश की 3 सीटाें पर छह उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनावी गणित काे देखें ताे भाजपा अाैर कांग्रेस के एक-एक उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव अासानी जीत जाएंगे। तीसरी सीट के लिए प्राे साेलंकी अाैर बरैया के बीच टक्कर के अासार हैं। हालांकि कांग्रेस के 22 विधायकाें के बगावत के कारण भाजपा की राह अासान लग रही है। 17 राज्याें की राज्यसभा की 55 सीटाें के िलए के लिए चुनाव 26 मार्च काे हाेना है। नामांकन वापस लेने की अाखिरी तारीख 18 मार्च है। उसी दिन बिहार में एनडीए से हरवंश िसंह, रामनाथ ठाकुर, विवेक ठाकुर अाैर राजद के प्रेम चंद गुप्ता अाैर एडी िसंह काे निर्विराेध चुना जा सकता है।