पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News If Fever And Breathing Is Suffocating Then Check Immediately

बुखार व सांस लेने में घुटन हो तो तुरंत कराएं जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निमाेनिया जैसे होते हैं कोरोना संक्रमण के लक्षण : डॉ. गोयल

देश में बढ़ते काेराेना वायरस के प्रकोप को लेकर सेहत महकमा पूरी तरह से एक्टिव नजर अा रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार काे माता काैशल्या अस्पताल में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। अाेपन अाेपीडी में डाॅक्टराें ने बीमारी के लक्षण बताए। एसएमअाे डाॅ. प्रिंस साेढ़ी की देखरेख में करवाए गए सेमिनार में मेडिकल अाॅफिसर डाॅ. विकास गाेयल ने अाेपीडी में अाए मरीज और उनके परिजनाें काे बीमारी के बचाव अाैर उसके लक्षणों के बारे में बताया। डॉ. गाेयल ने बताया कि सांस की तकलीफ बढ़ाने वाले इस वायरस की पहचान चीन के वुहान शहर में पहली बार हुई। तेजी से फैलने वाला ये संक्रमण निमोनिया जैसे लक्षण पैदा करता है।

डाॅ. प्रिंस ने बताया कि कोरोनावायरस से संक्रमण में शुरुआत बुखार से होती है। फिर उसके बाद सूखी खांसी होती है। हफ्तेे भर ऐसी स्थिति रही तो सांस की तकलीफ शुरू हो जाती है। कोरोना के मरीज ज्यादातर उम्रदराज लाेग हाेते हैं। खासकर वो जो पहले से ही पार्किंसन या डायबिटिज जैसी बीमारियों से जूझ रहे हों। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ रही इस बीमारी के खिलाफ सेहत विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत लोगों को इस बीमारी के लक्षण और लाज के बारे में बताया जा राह है।

उन्होंने कहा कि खांसी, जुकाम, बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ होने के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच करवाएं। इसमें कोई भी लापरवाही न वरती जाए। इस मौके पर सेहत कर्मचारी और काफी संख्या में मरीजों के परिजन व अन्य लोग मौजूद थे।

कोरोना के संदिग्धों की जांच यकीनी बनाए प्रशासन: परनीत

भास्कर संवाददाता | पटियाला

सांसद परनीत कौर ने जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हंै। शुक्रवार काे सांसद परनीत कौर ने जिला प्रशासन की ओर से कोरोना वायरस को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डीसी को हिदायत जारी की कि वह कोरोनावायरस के कारण पैदा हुई स्थिति पर नजर रखें। इस बीमारी से निपटने के लिए जिले में पूरे प्रबंध किए जाएं।

परनीत कौर ने कहा कि शकी मामलों की जांच पूर्ण तौर पर किए जाने को यकीनी बनाया जाए। लोगों काे सेहत को ध्यान में रखते हुए लोगों के जलसा वाली अपनी, सभी मीटिंगों और जनतक शिरकत वाले प्रोग्राम भी मुल्तवी कर दिए हैं। उन्होंने लोगों से किसी तरह भी न घबराहट में न आने और सावधानी की अपील की है। डिप्टी कमिश्नर को अादेश दिया कि वह समूह विभागों के फील्ड स्टाफ को लोगों में इस बारे में जागरूकता लानेे के लिए सेहत विभाग के अधिकारियों काे निर्देश जारी करें।

सांसद परनीत ने दुकानदारों से अपील की है कि वह आम लोगों को मास्क और सेनेटाइजर की अधिक से अधिक सप्लाई को यकीनी बनाने और बचाव के लिए सरकार की काेशिशाें में अपना याेगदान दें।

सरकारी कॉलेज में कोरोना पर सेमिनार

पटियाला| सरकारी काॅलेज आॅफ फिजिकल एजुकेशन में प्रिंसिपल हरपाल कौर के नेतृत्व में काेरोनावायरस पर जागरुकता सेमिनार कराया। प्रिंसिपल डा. इन्द्रजीत सिंह चीमा ने साकेत अस्पताल से आए मेहमानों का स्वागत किया। रेडक्राॅस सोसायटी की प्रोजेक्ट डायरेक्टर परमिन्दर कौर मनचंदा ने बीमारी के लक्षण बताए। डीएडिक्शन सेंटर की काउंसलर परविन्दर कौर वर्मा ने नशे से दूर रहने काे
जागरूक किया। यहां रिपुदमन सिंह, मंजू शर्मा (नर्स), प्रो. परमजीत कौर, प्रो. स्वर्ण कौर, प्रो. निर्मल सिंह, प्रो. करन जोशी अादि माैजूद रहे।

कोरोना से डरने की नहीं, अवेयर होने की जरूरत

माता काैशल्या अस्पताल में काेराेनावायरस को लेकर लोगों को जागरूक करते डाॅक्टर। भास्कर

राजपुरा| सीनियर मेडिकल अाफिसर डॉ. जगपाल इंदर िसंह की देखरेख में जागरूकता कैंप लगाया गया। अस्पताल के स्टाफ व मरीजाें से कहा कि बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है। डॉक्टराें ने लाेगाें में अफवाह फैलाने काे मना िकया है। डॉ. िवपनजीत िसंह खाेसा, डॉ. नरेश बंसल, डॉ. हरदीप िसंह, रणदीप सिंह सहित पैरामेडिकल स्टाफ के साथ-साथ नर्स एवं टेक्निकल स्टाफ माैजूद रहा।

सांसद ने सेहत प्रबंधों का लिया जायजा
खबरें और भी हैं...