- Hindi News
- National
- Rajpura News If Hindu Leaders Do Not Arrest Attackers They Will Protest Across The State Shiv Sena
हिंदू नेताअाें के हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया तो करेंगे राज्यभर में प्रदर्शन : शिवसेना
हिंदू नेताओं पर हो रहे हमले को लेकर शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख संजीव घनौली ने कड़ा विरोध जताया है। सरहिंद में पार्टी आॅफिस में बैठक के बाद उन्होंने कहा कि पहले गुरदासपुर के धारीवाल में शिवसेना नेता पर हमला हुआ, उसके बाद लुधियाना में अमित अरोड़ा पर गोली चली और अब खन्ना में महंत कश्मीर गिरी शिव सेना राष्ट्रीय प्रचारक पर गोलियों से हमला किया गया। लगातार हो रहे हमलों से स्पष्ट है कि पंजाब सरकार व पंजाब पुलिस डीजीपी हमले रोकने में पूरी तरह से असफल हैं। कहा कि सरकार नेताओं को सुरक्षा देने में असमर्थ है। अगर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार न किया तो प्रदेश भर में रोष प्रदर्शन किया जाएगा तथा सीएम का भी घेराव किया जाएगा। इस मौके सीनियर नेता बबला चोपड़ा, संजीव राजपुरा, निशा खान, जिला युवा प्रमुख दिनेश भनोट, विकास कुमार, तरसेम लाल, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
बैठक के दौरान जानकारी देते संजीव घनौली व शिव सैनिक। -भास्कर