- Hindi News
- National
- Patiala News If The Applicant Asks For Government Records Then He Should Not Provide It Immediately Then Disciplinary Action Will Be Taken Dc
प्रार्थी अगर सरकारी रिकार्ड मांगे तो तुरंत कराएं मुहैया नहीं तो होगी अनुशासनी कार्रवाई : डीसी
डिप्टी कमिश्नर कुमार अमित की तरफ से आम लोगों के मसले पर शिकायतें सुनने और आवेदनपत्र लेने के लिए शुरू की गई पहलकदमी के अंतर्गत पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल के बाद फिर शिकायतें सुनी गई।
कुमार अमित ने हर बुधवार की तरह मिनी सेक्रेटेरिएट में आम लोगों की शिकायतें सुनकर लोगों को पेश मुश्किलें का मौके पर निपटारा करवाया और साथ ही जिले के समूह अधिकारियों और कर्मचारियों को हिदायत भी की कि लोगों के मसले तुरंत निपटाए जाने पर इस संबंधित किसी भी कोताही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसी ने जिलों के एक गांव के रिकार्ड बारे मसला सामने आने पर कहा कि जब किसी विभाग के पास से किसी प्रार्थी की तरफ से कोई सरकारी रिकार्ड मांगा जाता है तो वह तुरंत मुहैया करवाएं व ऐसा न करन वाले अधिकारी या कर्मचारी विरुद्ध अनुशासनी कार्यवाही की जायेगी।
इस दौरान पहुंचे लोगों की तरफ से जमीनी रिकार्ड में दुरुस्ती, ग्रामीण विकास पर पंचायत विभाग, माल विभाग समेत सामाजिक सुरक्षा, पुलिस और आम प्रशासन के साथ संबंधित कई मसले उठाए, जिन पर तुरंत कार्रवाई करते डीसी ने संबंधित ब्रांच को यह मामला तुरंत हल करन के निर्देश दिए। इस मौके इनायत, डॉ. इस्मत विजय सिंह, जसलीन कौर और जगनूर सिंह ग्रेवाल और सुरिंदर सिंह ढिल्लों आदि भी मौजूद थे।
पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल के बाद डीसी ने सुनीं लोगों की शिकायतें
मिनी सेक्रेटेरिएट में आम लोगों की शिकायतें सुनीं गई।-भास्कर