एसआरएस विद्यापीठ स्कूल में इंडोर शूटिंग रेंज शुरू
एसआरएस विद्यापीठ स्कूल में स्टूडेंट्स के लिए इंडोर शूटिंग रेंज शुरू की है। इसका उद्घाटन विधायक राजिंदर सिंह ने किया। राजिंदर सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पर्धा के साथ-साथ स्टूडेंट्स को दूसरी गतिविधियों में भी शिरकत करनी चाहिए। स्कूल कमेटी की तरफ से राजिंदर सिंह को पौधा देकर सम्मानित किया गया। यहां चेयरमैन अमित सिंगला, ललित सिंगला, रमेश गर्ग, ज्ञान चंद कटारिया, अश्विनी गुप्ता, जीवन गर्ग, शंकर जिंदल, पवन बंसल, सुमित गोयल, संजय सिंगला मौजूद रहे।
निशाना साध शूटिंग रेंज का उद्घाटन करते विधायक राजिंदर सिंह।