- Hindi News
- National
- Patiala News Information About The Schemes Of Employment And Self Employment
जिला उद्यम समागम समाप्त रोजगार और स्व रोजगार की स्कीमों के बारे दी जानकारी
पटियाला|शीश महल में छोटे उद्योगों को प्रफुल्लित करने के लिए आयोजित किया 3 दिवसीय जिला उद्यम समागम यादगारी के साथ खत्म हुआ। इस दौरान नौजवानों को हुनर विकास साथ साथ पंजाब सरकार की तरफ से रोजगार मुहैया करवाने के लिए चलाए जा रहे। जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो और रोजगार संबंधित दूसरी स्कीमों के बारे जागरूक किया। समागम के समाप्ति समारोह पर पहुंचे एडीसी (डी) डॉ. प्रीति यादव ने कहा कि ऐसे समागमों का मुख्य मकसद नौजवानों को एक मंच प्रदान करना है। जहां से वह अपने के लिए मौकों की तलाश कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से लोग भलाई की बहुत सी स्कीमों चलाईं जातीं हैं और इस संबंधित विभाग आम लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करके इन स्कीमों का लाभ लेने के लिए आम लोगों को प्रेरित करना है। इस मौके पंजाब महिला कमीशन के सीनियर वायस चेअरपर्सन बिमला शर्मा ने स्टालों का दौरा किया और स्व सहायता प्राप्त ग्रुपों की तरफ से किये जा रहे काम की सराहना की। इस मौके सिविल सर्जन डा. हरीश मल्होत्रा ने पंजाब सरकार की तरफ से चलाए जा रहे मिशन तंदरुस्त पंजाब सम्बन्धित जानकारी दी और प्रो. गुरबख्शीश सिंह अंटाल ने बहुतकनीकी कालेजों और आईटीआई में विद्यार्थियों को दिए जाते मुख्यमंत्री वजीफा के योजना के बारे में रोशनी डाली।