- Hindi News
- National
- Patiala News Intelligence Failed Police Stood Holding Poles Unemployed Teachers Reached The Rear Of The Park To Surround The Cm House
इंटेलिजेंस फेल...पुलिस डंडे पकड़े खड़ी रही, बेरोजगार टीचर्स पार्क के पीछे से सीएम आवास घेरने पहुंच गए
नौकरी की मांग को लेकर सीएम का अावास घेरने पटियाला पहुंचे सूबे भर के बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापकों ने रविवार को पुलिस को खूब छकाया। खुफिया तंत्र की रिपोर्ट्स को झुठलाते हुए अध्यापक प्रशासन के हर कदम से दो कदम अागे रहे। टैट पास अध्यापक यूनियन के बैनर तले सैकड़ों बेरोजगार अध्यापक दोपहर 12 बजे नेहरू पार्क में जुटे। पुलिस के पास खुफिया रिपोर्ट थी कि टीचर दोपहर 2 बजे अपना मार्च शुरू करेंगे। पुलिस ने दोपहर 1 बजे नेहरू पार्क के मेन गेट को बाहर से ताला लगाया। उनका प्लान टीचराें काे पार्क में रोके रखना था। इधर पार्क की बस स्टैंड वाली दीवार पर जब पुलिस रस्सी की चेन बनाकर रास्ता बंद करने लगी तो अध्यापकों को पुलिस प्लान की भनकी लगी, बस देखते ही देखते सैंकड़ों अध्यापक उठकर भागे। पुलिस कुछ समझ पाती अध्यापक नेहरू पार्क की हाईवे वाली दीवार फांदकर बस स्टैंड चौक पर पहुंच गए। पुलिस ने फव्वारा चौक पर बैरीकेडिंग की थी। खुफिया रिपोर्ट थी कि टीचर्स फव्वारा चौक से होकर वाईपीएस चौक तक जाएंगे। टीचर्स ने महिंदरा कोठी के पास जाकर सारा प्लान बदल दिया। टीचर्स ने महिंदरा कोठी के पास से संडे मार्केट से होकर वाईपीएस चौक की तरफ कूच किया। फव्वारा चौक पर अध्यापकों का इंतजार कर रही पुलिस कुछ समझ पाती इतने में टीचर्स मोदी कॉलेज चौक पार कर चुके थे।
पहले से वाईपीएस चौक पर भारी भरकम बैरीकेट्स लगाकर बैठी पुलिस ने अध्यापकों को यहीं रोक लिया। जब अध्यापक अागे बढ़ने लगे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। 5 टीचर्स गंभीर रूप से घायल हाे गए। 10 को हल्की चोटें आई। 15 टीचर्स को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके बाद टीचर्स इसी चौक पर धरने पर बैठ गए। पूरे घटनाक्रम के दाैरान 2 अध्यापक कुलबाग अौर गुरविंदर मानसा पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर संगरूर रोड पर भाखड़ा में कूद गए। दोनों को मौके पर खड़े गोताखोरों ने बचा लिया। देर रात तक 10 टीचर्स भाखड़ा पुल पर डटे रहे।
पुलिस ने तीन बार किया टीचरों पर लाठीचार्ज
2 बजे सीएम हाउस पहुंचे तो जिला प्रशासन ने बात की कोशिश की। टीचर्स अपनी मांगों पर अड़े रहे। टीचर्स नहीं माने और पुलिस से धक्का मुक्की की। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजना शुरू कर दिया। सूबा प्रधान दीपक कंबोज सहित 5 को पुलिस ने पीटा। बस में बैठाकर ले गए। 3 महिलाओं ने मोर्चा संभाला तब और शाम 5.30 पर सीएम हाउस की आेर जाते समय लाठी चार्ज पुलिस की।
सरकार रोजगार नहीं दे रही ताे क्या आतंकवादी बन जाएं
टीचरों से बात करने पहुंचे तहसीलदार, एसपी सिटी वरुण शर्मा और डीएसपी सिटी वन सौरभ जिंदल पहुंचे और मीटिंग करने काे कहा। टीचर्स बोलने लगे कि तीन साल से मीटिंग कर रहे, अब मीटिंग नहीं हमें रोजगार चाहिए। टीचरों ने यहां तक कहा दिया कि सरकार रोजगार नहीं दे सकती तो क्या हम आतंकवादी बन जाएं। अब तो आरपार की लड़ाई होगी। उन्होंने कहा कि 12 हजार टीचरों की भर्ती की जाए, जो एक्सट्रा टेस्ट लगाया उसे हटाया जाए।
रोकने में नाकाम रही पुलिस ने बेरोजगारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
सीएम सिटी में धरना }बजट में रोजगार के लॉलीपॉप के बाद प्रदेश के 14 हजार ईटीटी टेट पास कर रहे प्रदर्शन
धरना अब भी जारी }3 बार लाठी चार्ज, 15 गिरफ्तार, 10 टीचर संगरूर रोड भाखड़ा पुल पर चढ़े
टीचरों की एक टीम लोकेशन बता रही थी
जब टीचर्स बस स्टैंड से निकले तो टीचर्स की एक टीम आगे चल रही थी, जो पुलिस की हर लोकेशन पर नजर रख रही थी। टीचर्स की एक टीम उनको लोकेशन बता रही थी। सीएम हाउस की ओर चार नाका लगाए गए, जिसमें एक वीईपीएस, एक मोती बाग, आयुर्वेदिक कॉलेज और मोदी कॉलेज की तरफ से नाका था। पार्क में 300 टीचर्स के लिए 100 से अधिक पुलिस तैनात थी, जो नाकाफी रही।
लओ भुगतो फिर
साडे नाल चलाकी
लंघ के वखाओ...