- Hindi News
- National
- Patiala News Ipl Postponed School College Shutdown In 12 States Including Punjab Supreme Court Will Hear Necessary Cases
पंजाब समेत 12 राज्यों में स्कूल-काॅलेज बंद आईपीएल टला; सुप्रीम कोर्ट जरूरी केस सुनेगा
काेराेनावायरस से देश में दूसरी मौत हो गई है। दिल्ली की 69 साल की महिला ने वीरवार को दम तोड़ा था। शुक्रवार को डॉक्टरों ने पुष्टि की कि वह महिला कोरोनावायरस से संक्रमित थी। उसे विदेश से लौटे बेटे से ही संक्रमण हुआ था। हालांकि, एयरपोर्ट पर स्कैनिंग के दौरान बेटे में वायरस के लक्ष्ण पकड़ में नहीं आए थे। हरियाणा व महाराष्ट्र में नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 81 हाे गई है। पंजाब के फरीदकोट में नौसेना के जवान समेत 2 व रायकोट में इटली से लौटी महिला को संदिग्ध मान भर्ती किया गया है। शिक्षा मंत्री पंजाब विजय इंदर सिंगला व उच्च शिक्षा मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने सभी स्कूलों, यूनिवर्सिटी, कॉलेज 31 मार्च तक बंद करने की बात कही। हालांकि, परीक्षाएं पहले से तय कार्यक्रम अनुसार ही होंगी। एनआईआईटी ने सभी बीटैक, एमबीए अाैर एमएससी के मिड सेमेस्टर ब्रेक 28 मार्च तक बढ़ा दी। जीएनडीयू ने 20 मार्च तक परीक्षाएं भी रोक दी हैं। केंद्र ने मास्क और सैनिटाइजर को जरूरी वस्तुओं की सूची में डाल दिया है, ताकि इनकी कालाबाजारी पर रोक लग सके। इस कदम के बाद सरकार इन दोनों चीजों के उत्पादन, गुणवत्ता और डिस्ट्रिब्यूशन को नियंत्रित कर सकेगी। नियम के उल्लंघन पर 7 साल सजा का प्रावधान है। देशभर में डाॅक्टराें और अस्पताल कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। संसद का बजट सत्र भी 18 मार्च को खत्म किया जा सकता है।
लुधियाना में विदेशों से लौट कर लापता हुए 7 संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस
चंडीगढ़ | कोरोना प्रभावित देशों से लौटे कुल 480 लोगों में से लुधियाना शहर के 7 लोग लापता हैं। इनकी तलाश में पुलिस को लगाया गया है। डीसीपी हेडक्वार्टर्स ने 7 लोगों के नाम-पते समेत लिस्ट जारी कर लुधियाना व दिल्ली पुलिस को इनकी तलाश में लगा दिया है। सरकार ने सूबे में 2200 बैड आरक्षित रखने, निजी अस्पतालों में 250 और अमृतसर व पटियाला मेडिकल कालेज में 20 वेंटिलेटर रिजर्व रखे हैं। वहीं, इटली से लौटे एसएसपी संगरूर डॉ. संदीप गर्ग एहतियातन एकांत में चले गए हैं।
{ईरान से 44 भारतीय लाए गए: विमान काे मुंबई हवाईअड्डे पर एकांत में पार्क किया गया है। इन्हें राजस्थान के जैसलमेर के क्वेरेंटाइन सेंटर भेजने की बात कही जा रही है।
सरकार बोली- जितने भी संक्रमित निगरानी में, सभी खतरे से बाहर
कुल 81 संक्रमित हैं। सभी खतरे से बाहर हैं। बहुत जल्द कई को छुट्टी दे दी जाएगी। कर्नाटक के जिस 76 वर्षीय मरीज की कोरोना से मौत हुई, उसे पहले से दमा था। इसलिए बचाना कठिन था। अभी चार हजार से ज्यादा लोग िनगरानी में हैं।’ - लव अग्रवाल, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय।
मौतें रोकने में भारत अव्वल, 131 देशों में वायरस, डब्ल्यूएचओ ने यूरोप को कोरोना का केंद्र बताया
देश मृत्युदर
अमेरिका 5.9%
चीन 3.8%*
इटली 3.8%
ईरान 2.6%
फ्रांस 1.6%
इंग्लैंड 1.2%
भारत 0.2%
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पुजारी भी मास्क पहने दिखे।
एहतियात: मंदिर से मैदान तक मास्क...
भारत की तैयारी कुछ ऐसी : 30 मार्च तक श्रीलंका, फ्रांस और जर्मनी की उड़ानें रद्द की
{लखनऊ में 15 अाैर काेलकाता में 18 मार्च काे दक्षिण अफ्रीका से हाेने वाला वनडे मैच रद्द किया गया। पहले इन दोनों मैचों को बिना दर्शकाें के कराने की तैयारी चल रही थी।
{अाईपीएल की तारीख अब 29 मार्च से टालकर 15 अप्रैल कर दी गई है। यानी टूर्नामेंट 18 दिन देरी से शुरू होगा।
{सुप्रीम काेर्ट 16 मार्च से सिर्फ जरूरी मामलाें की सुनवाई करेगा। सिर्फ वकील और मुवक्किल ही कोर्टरूम जा सकेंगे।
{जेएनयू की सभी कक्षाएं, परीक्षाएं अाैर प्रायाेगिक कक्षाएं 31 मार्च तक बंद कर दी गई हैं। हालांकि, दफ्तर खुले रहेंगे। जामिया िमल्लिया इस्लामिया विवि में भी कक्षाएं बंद हुईं।
* चीन के आंकड़ों पर दुनियाभर की एजेंसियां शक जता रही हैं।
{ चीन में 3,176 मौतें हो चुकी हैं। शुक्रवार को चीनी सरकार ने कहा कि वह कोरोना वायरस को नियंत्रण में कर चुका है।
{चीन के बाद इटली में सबसे ज्यादा 1,226 माैतें हो चुकी हैं।
5,123
लोगों की मौत
70,733
ठीक हो चुके
1,40,049
संक्रमित थे