पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Kaka Singh Enclave And Kallar Colony39s Road Will Be 30 Feet Wide 5 Thousand Houses Will Benefit

काका सिंह एनक्लेव व कल्लर कॉलोनी की सड़क होगी 30 फीट चौड़ी, 5 हजार घरों को होगा फायदा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वार्ड नंबर 57 के प्रताप नगर से काका सिंह एंक्लेव, इंजीनियरिंग एंक्लेव, अंबेडकर नगर (कलर कालोनी) की ओर जाने वाली सड़क अब 30 फुट चौड़ी कर दी गई है। निगम ने करीब 200 फुट लंबी दीवार बनाने और सड़क 30 फुट तक चौड़ा करने के लिए पावरकॉम को 20 लाख रुपए की अदायगी की है। सड़क के चौड़ा होने से उक्त तीन कालोनियों के करीब पांच हजार घरों में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। सड़क की चौड़ाई कम होने से आपात स्थिति में फायरब्रिगेड की बड़ी गाड़ी नहीं जा पाती थी। साथ ही इलाके में बनने वाले घरों के लिए व्यवसायिक वाहन निर्माण सामग्री भी नहीं ले जा पा रहे थे। मेयर ने दावा किया कि इस सड़क के चौड़ा होने से इलाकावासियों के जीवन स्तर पर बड़ा असर पड़ेगा। मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर जेसीबी की सहायता से सड़क को चौड़ा बनाने के लिए पावरकॉम की दीवार को तुड़वाया।

मेयर बिट्टू ने बताया कि उक्त इलाका वासियों की लंबे समय से मांग थी कि उक्त तीनों कालोनियों की ओर जाने वाले मुख्य सड़क की चौड़ाई को बढ़ाया जाए। लेकिन पावरकॉम तकनीकी कारणों के चलते अनुमति नहीं मिल रही थी। चुनाव के दौरान इलाकावासियों के साथ सांसद परनीत कौर और उनकी पुत्री बीबा जयइंद्र कौर ने वादा किया था कि सरकार के सत्ता में आने के बाद लोगों की मांग को पूरा किया जाएगा। पावरकॉम से अनुमति लेने के बाद निगम ने पावरकॉम को 200 फुट लंबी दीवार बनाने के लिए 20 लाख दिए हैं।

मेयर संजीव बिट्टू का कहना है कि वार्ड 57 के पार्षद सतवंत रानी और उनके पति रूप कुमार सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत थे। आगामी कुछ दिन में पावरकॉम अपने हिस्से की जमीन पर नई दीवार बनाने का काम करेगा। साथ ही निगम चौड़ी हुई सड़क को नया रूप देगा। इस अवसर पर सीनियर कांग्रेसी नेता एवं पार्षद नरेश दुग्गल, रूप कुमार, पार्षद सतवंत रानी, प्रधान अगरू कुमार सहित बड़ी संख्या में इलाकावासी मौजूद थे।

मेयर संजीव बिट्‌टू को सम्मानित करते कॉलोनियों के लोग।
खबरें और भी हैं...