ललित बहावलपुर वेलफेयर फाउंडेशन के प्रधान बने
बहावलपुर वेलफेयर फाउंडेशन की अाैर से त्रिपड़ी पानी वाली टंकी पार्क में मीटिंग करके सर्वसम्मति से दूसरी बार ललित गेरा काे प्रधान चुना गया। जबकि अन्य कार्यकारिणी उसी तरह काम करती रहेगी। नए चुने गए प्रधान ललित गेरा ने कहा के वह फाउंडेशन के लिए पहले की तरह ही लगन से काम करेंगे अाैर फाउंडेशन काे अागे बढ़ाने के लिए सभी मेंबराे से बात कर कार्य करेंगे सभी मेंबराे ने उन्हें दूसरी बार जाे जिम्मेदारी दी है। उसे तनदेही से निभाएंगे। उन्होंने बताया जल्द बहावलपुर महिला संगठन की कमेटी का एेलान किया जाएगा। जाेकि समाज की महिलाअाें के लिए काम करेगा।