एग्रो इंडस्ट्री से लैपटॉप, एलसीडी व नकदी चोरी
पटियाला/समाना | एग्रो इंडस्ट्री से सामान व नकदी चोरी पर अनजान पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सदर समाना की पुलिस को संदीप कुमार वासी गघडामा पत्ती ने शिकायत दी कि बम्मणा में उसकी एग्राे इंडस्ट्री है। जहां पशुओं के लिए खल बनाई जाती है। 11 व 12 की मध्यरात्रि इंडस्ट्री से चोर लैपटॉप, एलसीडी, साउंड वार, डीवीआर कैमरा, इनवर्टर सहित 15 हजार रुपए नकदी लेकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने अनजान व्यक्तियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।