- Hindi News
- National
- Patiala News Lathicharge On Unemployed Ett Teachers Going To Surround Cm House In Patiala Beaten 3 Times In 3 Hours
पटियाला में सीएम हाउस घेरने जा रहे बेरोजगार ईटीटी टीचर्स पर लाठीचार्ज, 3 घंटे में 3 बार पीटा
लै नौकरी...
पटियाला | सूबे में 14136 टेट पास अध्यापकों के लिए सिर्फ 1664 पोस्ट निकालने से खफा होकर सीएम हाउस रोजगार मांगने जा रहे बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापकों को पुलिस ने दोपहर 2 से लेकर शाम साढ़े 5 बजे तक साढ़े 3 घंटे में 3 बार दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पहली बार लाठीचार्ज के बाद जब अध्यापक वाईपीएस चौक पर धरने पर बैठ गए। लाठीचार्ज में कई की पगड़ियां उतर गईं, कई महिला टीचरों के दुपट्टे फट गए। 5 अध्यापक अस्पताल में भर्ती हंै। दुखी अध्यापकों ने पुलिस वाहनों के नीचे लेटकर जबकि दो अध्यापकों ने भाखड़ा नहर में कूदकर रोष जताया। पुलिस ने 10 अध्यापकों को हिरासत में लिया है। देर रात तक टीचर्स का धरना जारी है।
{नहर में कूदे टीचर | पेज-2 पर