पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

22 से 35 हजार में जेल में सप्लाई किए थे माेबाइल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई जिला जेल के वार्डन वरिंदर कुमार और तरनदीप सिंह मोबाइल सप्लाई में पकड़े गए थे। दाेनाें सहित हार्डकोर गैंगस्टर नीटा देओल, गैंगस्टर टाइगर, कैदी मुकंद खा का शुक्रवार काे पुलिस रिमांड खत्म हो गया था। उनकाे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पांचों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। डीएसपी वरिंदरजीत सिंह थिंद की अगुवाई में स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम ने पांच मोबाइल और दो सिम बरामद किये थे। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी वार्डन 22 से पैंतीस हजार रुपए लेकर फाेन अंदर पहुंचाए थे। वार्डन वरिंदर कुमार के वकील सिकंदर प्रताप सिंह ने बताया कि मामले को तूल दिया गया है। वार्डन को मैक्सिमम सिक्योरिटी अाैर बाकी काे नई जिला जेल में भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...