पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Mahila Kavya Manch Organized Poetry Conference And Honor Ceremony

महिला काव्य मंच ने कवयित्री सम्मेलन और सम्मान समारोह करवाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटियाला | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला काव्य मंच, पंजाब इकाई द्वारा नॉर्थ ज़ोन कल्चर सेंटर, पटियाला के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उनके कालिदास सभागार में एक अतंरराज्यीय भव्य कवयित्री सम्मेलन व सम्मान समारोह करवाया। इस सम्मेलन में पंजाब के बठिंडा, बरनाला, मोगा, लुधियाना, मोहाली , संगरूर, आदि विभिन्न जिलों के अतिरिक्त देश के विभिन्न क्षेत्रों- जम्मू, श्रीनगर, दिल्ली, चंडीगढ़ व अम्बाला से आई 70 से अधिक कवयित्रियों ने अपनी काव्य प्रतिभा का परिचय दिया। सम्मेलन की मुख्य अतिथि करमजीत कौर निदेशक, भाषा विभाग पंजाब रहीं एवं अध्यक्षता महिला काव्य मंच की राष्ट्रीय सलाहकार सविता चड्ढा की रही। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) के निदेशक डॉ. सौभाग्य वर्दन वं महिला काव्य मंच के संस्थापक नरेश नाज़, राष्ट्रीय संरक्षक गुरनीर साहनी की उपस्थिति ने सम्मेलन को भव्यता प्रदान की।

राष्ट्रीय मार्गदर्शक नियति भारद्वाज ,राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु चोपड़ा मधुमन, रोहतक से पधारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विनय गौड़ एवं जम्मू से आई राष्ट्रीय सचिव सुमनपाल, पूर्व निदेशक आकाशवाणी जम्मू इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। पंजाब अध्यक्ष डॉ. पूनम गुप्त ने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तदुपरांत चंडीगढ़ से पहुंची राशि श्रीवास्तव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। तदोपरांत संस्था के संस्थापक नरेश नाज़ द्वारा विशेष रूप से लिखा गीत ‘मकाम’ प्रस्तुत किया। कवि सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर रचनाएं प्रस्तुत की गयीं। अधिकतर रचनाएं महिलाओं पर रहीं। काव्य पाठ के बाद सभी कवयित्रियों को फूल माला, स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
खबरें और भी हैं...