- Hindi News
- National
- Patiala News Meeting With The Chief Principal Secretary Today If The Union Does Not Accept The Bid There Will Be Agitation Across The State
चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी से मीटिंग आज, यूनियन बोली- मांगे नहीं मानीं तो सूबे भर में होंगे आंदोलन
पटियाला में बेरोजगार ईटीटी टीचर्स के बाद अब बुधवार को बीएड टेट पास टीचर्स यूनियन भी अपनी मांगों को लेकर सीएम हाउस (मोती महल) घेरने की कोशिश की। बीएड टेट पास बेरोजगार दोपहर 3.45 मिनट पर बारादरी से मोती महल के लिए कूच किया। फव्वारा चौक पर पुलिस ने रोका लेकिन चकमा देकर आगे निकल गए। इसके बाद वाईपीएस चौक पहुंचे तो रोकने पर टीचर्स और पुलिस में धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद टीचर्स चौक पर धरने पर बैठ गए। इसके बाद जिला प्रशासन ने 12 मार्च (यानी आज) को चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुरेश कुमार से मीटिंग का भरोसा दिया तो वहां धरना उठाकर टीचर्स ने नेहरू पार्क में पक्का मोर्चा लगा दिया। यूनियन ने कहा कि अगर मीटिंग में मांगे नहीं मानीं गईं तो सूबे भर में भी प्रदर्शन करने की रणनीति बनाएंगे।
टीचर्स, किसान व िवद्यार्थी यूनियन की बैठक...
बुधवार की मीटिंग में अध्यापक मुलाजिम, किसान मजदूर, नौजवान विद्यार्थी व अन्य जत्थेबंदियाें ने एलान किया कि यदि मीटिंग में हल नहीं निकला तो 14 की एक्शन लेंगे।
लाठीचार्ज के अारोपियों पर केस हो ः सुखबीर
चंडीगढ़ | सुखबीर ने कहा कि बेरोजगार अध्यापकों पर बेरहमी से हमला करने वाले पुलिस वालों पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
इधर, ईटीटी टीचर्स ने सरकार का पुतला फूंक मनाई काली होली
रविवार को लाठीचार्ज के बाद बेरोजगार ईटीटी टीचर्स ने पुड्डा ग्राउंड में पक्का मोर्चा लगा लिया है, मंगलवार को होली वाले दिन बेरोजगार अध्यापकों ने पटियाला और पूरे पंजाब में पुतले जलाकर काली होली मनाई। दूसरी तरफ, संगरूर रोड स्थित भाखड़ा में चढ़ने और हाईवे में जाम लगाने पर पसियाना पुलिस ने 5 लोगों को नामजद करते हुए 7 टीचर्स पर केस दर्ज किया है। दरअसल, सोमवार रात पुलिस ने वाईपीएस चौक पर धरना लगाने पर 70 टीचर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
ये हैं प्रमुख मांगें
बड़ी मांग-कम से कम 15000 भर्तियां निकाले और नौकरी की उम्र 42 करे सरकार
बीएड टेंट पास उम्मीदवारों की भर्ती के लिए 15 हजार पद निकाले जाएं। नौकरी की उम्र 37 से 42 साल हो। बॉर्डर कैडर का फैसला वापस लेकर पूरे सूबे में भर्ती हो। हैंडीकैप्ट की बैकलाॅग 90 असामियां भी 55% शर्त खत्म करके भरी जाएं। ग्रेजुएशन में से 55% अंकों की शर्त खत्म की जाए। जब तक टेस्ट पास उम्मीदवारों को रोजगार नहीं मिलता 2500 रुपए बेरोजगारी दिया जाए।