छात्रों को सामाजिक कुरीतियां खत्म करने का दिया संदेश
स्टेट कॉलेज पटियाला में हलका विधायक घनौर मदन लाल जलालपुर पहुंचे। कॉलेज प्रिंसिपल डा. सुखबीर सिंह थिंद और समूह स्टाफ ने उन का स्वागत किया। प्रिंसिपल डा. थिंद ने कालेज का इतिहास और विद्यार्थियों की प्राप्तियों से जानकार करवाया। विधायक मदन लाल जलालपुर ने कालेज में चल रहे विकास कामों का जायजा लिया। उन्होंने कालेज के विद्यार्थियों और स्टाफ को समाज में पैदा हो रही कुरीतियों को खत्म करने का संदेश दिया। इस मौके प्रो. किरनजीत कौर, रुपिंदर सिंह, स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद थे।