पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Mid Day Meal Workers Protest Against Not Bringing In Minimum Wage

न्यूनतम वेतन के दायरे में न लाने पर मिड-डे मील वर्करों ने जताया विरोध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फतेहगढ़ साहिब | विश्व महिला दिवस पर मिड-डे मील व कुक डेमोक्रेटिक फ्रंट ने मांगों की अनदेखी पर सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया। प्रवीण बाला ने कहा कि महिलाएं समाज व देश की तरक्की में लगातार योगदान दे रही है, पर सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। पंजाब सरकार के मौजूदा पेश किए बजट में उनकी एक भी मांग पर गौर नहीं किया गया। सरकार से उन्हें न्यूनतम वेतन के दायरे में लाने, स्कूलों में छुट्टियों के दौरान उनके मानदेय में कटौती न करने, 25 बच्चों पर एक कुक रखने, उनका 2 लाख का बीमा करने, वर्करों से खाना तैयार करने के अलावा दूसरे कार्य लिए जाने बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो संघर्ष तेज करेंगे। इस मौके पर गवर्नमेंट टीचर यूनियन पंजाब के अध्यक्ष सुखविन्द्र चाहल व जिला जनरल सचिव राजेश कुमार ने भी मिड-डे मील वर्कर्स की मांगों को समर्थन देते हुए संघर्ष में हर सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके मंजीत कौर, राजेन्द्र कौर, निर्मल कौर, सुमनप्रीत कौर, गुरमेल कौर, राज कौर, हरजीत कौर, राज कौर मौजूद थीं।
खबरें और भी हैं...