- Hindi News
- National
- Patiala News Millions Of Roads Collapsed In 6 Months Contractor Corporation And Pwd Officer On Target Of Vigilance
6 महीने में धंस गई करोड़ों से बनी सड़कें, विजिलेंस के निशाने पर ठेकेदार, निगम व पीडब्ल्यूडी अफसर
ये कैसा काम...पुराना बिशन नगर में 1 करोड़ से बनी थी सड़क
जांच का पत्र नहीं मिला
विजिलेंस से जांच का पत्र नहीं मिला है। आरटीआई एक्टीविस्ट की शिकायत की जानकारी नहीं है। जहां तक सड़कों की क्वालिटी को लेकर सवाल है तो हमारी बनाई सड़कें काफी हद तक ठीक हैं। समय-समय पर मॉनीटरिंग करते हैं।
-नारायण दास, एसडीअो, नगर निगम।
मिलीभगत से टूट जाती हैं सड़कें
पब्लिक के टैक्स के रूप में दिए पैसे से सड़कें बनती हैं, अफसर व ठेकेदारों की मिलीभुगत से कुछ दिन बाद ही सड़कें टूट जाती हैं। पब्लिक के पैसे की बर्बादी करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस मकसद से यह लड़ाई शुरू की है।
-महिंदर कुमार, आरटीआई एक्टीविस्ट त्रिपड़ी।
एफएंडसीसी...सड़कों के कायाकल्प पर खर्च होंगे 4.16 करोड़
वार्ड 30, 31, 32, 45, 51, 17, 23, 24, 29 और 27 की सड़कों व गलियों को नया रूप देने को 4 करोड़ 16 लाख 61 हजार का बजट एफएंडीसीसी में पास किया गया है। भगत सिंह चौक से पीआरटीसी तक सड़क को चार हिस्सों में तैयार किया जाना है, इसके लिए 4.89 करोड़ रुपये पास किए गए। गोबिंद बाग कालोनी से गुरुद्वारा श्री अंगीठा साहिब वाली सड़क को तारकोल से तैयार किया जाना है, जिसके लिए 34.16 लाख का बजट पास किया गया है। यहां अमरूत योजना के तहत सीवरेज डाला गया है। इसकारण अभी तक सड़क को तैयार नहीं किया गया था। कॉलोनी में सीवरेज और पानी कनेक्शन देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उसके बाद यहां सड़क का निर्माण होगा।
अरना बरना चौक, मॉडल टाउन में विरोध पर बंद हाे गया था काम
यह पहला मामला नहीं हैं जब सड़कों में घटिया मटीरियल की शिकायत सामने आई है। इससे पहले अरना बरना चौक के पास (शनिदेव मंदिर के पास) नई बन रही सड़क के मटेरियल पर सवाल उठाते हुए इलाका निवासियों ने सारा मटीरियल मौके से उठवा दिया था। मॉडल टाउन के पास बन रही सड़क में इलाके के लोगों ने घटिया मटीरियल यूज होने पर काम रुकवा दिया था। ऐसा ही मामला एसएसटी नगर में भी सामने आया था जब कांग्रेसी नेता राकेश गुप्ता ने बनी बनाई सड़कों को उखड़वा कर मटीरियल की सैंपलिंग करवा दी थी।
राणा रणधीर|पटियाला
निगम, पीडब्ल्यूडी एंड बीएंडअार की तरफ से शहर के अलग-अलग इलाकों में बनाई गई सड़कों में मटीरियल की क्वालिटी को लेकर सवाल उठे हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट महिंदर कुमार की शिकायत पर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जांच की है। महिंदर कुमार ने 9 मार्च को विजिलेंस कार्यालय जाकर इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह के पास अपने बयान दर्ज करवाए है।
सड़कों की क्वालिटी मंटेन रखने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी टीम में टेक्निकल एडवाइजर की नियुक्ति की है। लेफ्टिनेंट जनरल (रिट.) बीएस धालीवाल के नेतृत्व में एक टीम पंजाब के सभी शहरों में बनने वाली सभी नई सड़कों की क्वालिटी चेक करती है। किसी भी तरह की शिकायत सामने आने पर यह टीम मौके पर पहुंच कर न सिर्फ मटीरियल चेक करती है, बल्कि घटिया मटीरियल यूज करने वाले अफसरों व ठेकेदारों के खिलाफ एक्शन लेती है। निगम ने पिछले साल वार्ड कौंसलर को 25-25 लाख की ग्रांट दी थी। कौंसलर्स ने वार्ड की सड़कें बनाने के लिए फंडों का इस्तेमाल किया था।
महिंदर के मुताबिक गुरुबख्श कॉलोनी मेन सड़क जिसे कुछ समय पहले ही करीबन 1 करोड़ से ज्यादा पैसों से इंटरलॉकिंग टायलों से बनाया गया है, काफी जगह से दब गई है। इसी तरह आनंद नगर बी (मेहता जलेबी वाले की दुकान के पास) तैयार की गई सड़क, फोकल प्वाइंट के पास करीबन 6 महीने पहले बनी सड़क, पंजाबी बाग (कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल के बिल्कुल पीछे वाली मेन सड़क), पुराना बिशन नगर छोटी नदी के साथ बनी इंटरलॉकिंग टायलों वाली सड़क समेत कई सड़कें या तो दब गई है या उनमें घटिया मटीरियल यूज होने के चलते उखड़ने लग गई हैं। चूंकि यह सीधे तौर पर पब्लिक के पैसे की बर्बादी है, इसलिए उन्होंने विजिलेंस को चिट्ठी लिखकर इस मामले की जांच करने की मांग की थी। उनकी शिकायत पर विजिलेंस ने यह जांच शुरू की और शिकायतकर्ता महिंदर कुमार को ही चिट्ठी भेज 9 मार्च को अपने बयान दर्ज करवाने को कहा। महिंदर ने बताया कि उन्होंने 9 तारीख को विजिलेंस ऑफिस जाकर अपने लिखित बयान दर्ज करवा दिए है। उन्होंने बताया कि सिर्फ इन्हीं इलाकों में नहीं, बल्कि शहर के किला चौक के मोहल्ला नौधा मिसर, नजदीक पीर की समाध रोड, सरहंदी बाजार, आचार बाजार और साइकिल मार्केट की इंटरलॉकिंग टायलों वाली सड़कें कई जगह से टूट चुकी है।
सड़कों में भ्रष्टाचार }गुरबख्श कॉलोनी, अानंद नगर बी, फोकल प्वाइंट, पंजाबी बाग में लगाई खराब सामग्री