पीयू में बनाई बहुभाषी कंप्यूटर लैब
पटियाला|पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के वाइस चांसलर डॉ. बीएस घुम्मन की तरफ से कंप्यूटर विज्ञान विभाग में यूजीसी सेप (डीआरएस -3) प्रोग्राम अधीन स्थापित बहुभाषी कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उन्होंने विभाग की समूह फेकल्टी को विशेष तौर पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी की यही खूबी है कि यहां आधुनिक तकनीक के साथ सम्बन्धित ज्ञान के लिए बहुभाषी मंच प्रदान किया जाता है। इस मौके पर उन्होंने यह भी सुझाया कि इस टेक्नोलॉजी से संपूर्ण लैब की सेवाओं कुछ शर्तों के आधार पर दूसरे विभागों को भी उपलब्ध करवाई जा सकतीं हैं। इस मौके विभाग प्रमुख डा. धर्मवीर शर्मा, डा. गुरप्रीत सिंह लैहल, डा. विशाल गोयल समेत समूह अध्यापन फेकल्टी और ग़ैर अध्यापन उपस्थित रहे। पंजाबी यूनिवर्सिटी की मल्टी लैग्वेज कंप्यूटर लैब यूजीसी की ग्रांट 20 लाख रुपए से स्थापित हुए। डॉ. गुरप्रीत लहल ने बताया कि इस लैब में आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस पर भी रिसर्च कर सकते है। वर्कस्टेशन बनाए गए है और लैग्वेज पर भी रिसर्च स्टूडेंट्स कर सकते है।