हाेली खेलने अाए नाैजवान से मारपीट
पटियाला | हाेली पर तकरार के दाैरान मारपीट के केस में पुलिस ने अाराेपियाें के खिलाफ केस दर्ज किया। थाना काेतवाली पुलिस काे विक्की निवासी धीरू माजरी ने शिकायत दी कि 10 मार्च काे वह दाेस्त विकास कुमार निवासी संजय काॅलाेनी के घर हाेली खेलने गया था। वहां हाेली खेलते समय अाराेपियाें से तकरारबाजी हाे गई। अाराेपी सनदीप सिंह, राजवीर सिंह ने उसके उनके साथ मारपीट की।