पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Samana News Northern Italy Seal Employees Of Facebook Microsoft Twitter And Many Companies Working From Home In America

उत्तरी इटली सील : अमेरिका में फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट, टि्वटर व कई कंपनियों के कर्मचारी घर से काम कर रहे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इटली में राष्ट्रीय इमर्जेंसी, बड़ी कंपनियों ने यात्राओं पर रोक लगाई

चीन से फैले कोरोना वायरस से निपटने के लिए यूरोप, अमेरिका ‌व अन्य देशों में कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। इटली की सरकार ने असाधारण कदम उठाते हुए देश के उत्तरी इलाके को सील कर दिया है। चीन के बाहर किसी देश ने वायरस के फैलाव को रोकने के लिए अब तक इतना सख्त कदम नहीं उठाया है। प्रधानमंत्री गिसेपे कोंटे ने कहा, हम राष्ट्रीय इमर्जेंसी का सामना कर रहे हैं। उधर, अमेरिका में टेक्नोलॉजी और कुछ बड़ी कंपनियों ने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दी है।

शनिवार तक इटली में 5800 प्रभावित मामलों का पता लगा था। 197 व्यक्तियों की मौत हो चुकी थी। 233 लोगों की हालत गंभीर है। गठबंधन सरकार में शामिल एक पार्टी के नेता के भी संक्रमित होने की खबर है। कोंटे ने कहा, उत्तरी इलाका सील करने का निर्णय बेहद कठोर है लेकिन बीमारी पर काबू पाने के लिए जरूरी है। लोगों को यात्रा करने के लिए विशेष अनुमति लेना पड़ेगी। पूछा जा रहा है, नए प्रतिबंध कैसे लागू होंगे। उत्तरी इलाके के स्थानीय नेताओं की शिकायत है कि निर्णय में उनकी कोई हिस्सेदारी नहीं हैं। उन्हें पहले से कोई जानकारी नहीं थी।

वहीं अमेरिका में कई बड़ी कंपनियों में वायरस फैलने की आशंका से कर्मचारी चिंतित है। फेसबुक के सिएटल ऑफिस में एक कॉन्ट्रेक्टर के वायरस का शिकार होने की खबर आने के बाद सभी कर्मचारियों से घर से काम करने के लिए कहा गया है। माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, फोर्ड मोटर, सीएनएन, सिटी ग्रुप और टि्वटर ने भी कर्मचारियों से घर पर काम करने के लिए कहा है।

इटली में 1 करोड़ 60 लाख लोग घरों में कैद हो जाएंगे

इटली के उत्तरी इलाकों को सील करने से एक करोड़ 60 लाख से अधिक लोगों की आवाजाही प्रभावित होगी। यह देश का संपन्न इलाका है। आर्थिक, सांस्कृतिक राजधानी मिलान और पर्यटन केंद्र वेनिस यहां हैं। यों भी, इटली की अर्थव्यवस्था कमजोर है। सभी स्कूल, कॉलेज बंद हैं। सरकार ने व्यवसायियों और प्रभावित लोगों के लिए 62 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

डेनमार्क में कर्मचारियों को एक साल तक की छुट्‌टी मिलेगी

यूरोपीय देशों ने कोरोना से राहत देने के उपाय किए हैं। कर और कर्ज चुकाने में छूट दी जा रही है। जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड में बीमार होने की स्थिति में घर से काम करने की छूट है। डेनमार्क में 18 साल से कम आयु के बीमार बच्चे की सेवा के लिए माता-पिता 52 सप्ताह की छुट्‌टी ले सकते हैं। फ्रांस ने प्रभावित कंपनियों को सरकारी मदद देने की पेशकश की है।

कोरोना से चल रही लड़ाई में कार्यस्थल की चुनौतियां एक नया मोर्चा है। कर्मचारियों की चिंता को ध्यान में रखकर कदम उठाए जा रहे हैं। एचएसबीसी, फेसबुक में दफ्तरों की बारीकी से सफाई करने के मेमो जारी हुए हैं। कई कंपनियों ने आमने-सामने के इंटरव्यू बंद कर दिए है। टैक्सी सेवा उबर ने वायरस से निपटने के लिए अलग टीम बनाई है। सिटी ग्रुप, जेपी मोर्गन चेज में अंतरराष्ट्रीय यात्राएं सीनियर मैनेजरों की मंजूरी से ही होंंगी। वॉलमार्ट, सीएनएन ने यात्राओं पर नियंत्रण लगाया है। टि्वटर ने कर्मचारियों की सभी गैरजरूरी यात्राएं रोक दी हैं।

© The New York Times

वहीं अमेरिका में कई बड़ी कंपनियों में वायरस फैलने की आशंका से कर्मचारी चिंतित है। फेसबुक के सिएटल ऑफिस में एक कॉन्ट्रेक्टर के वायरस का शिकार होने की खबर आने के बाद सभी कर्मचारियों से घर से काम करने के लिए कहा गया है। माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, फोर्ड मोटर, सीएनएन, सिटी ग्रुप और टि्वटर ने भी कर्मचारियों से घर पर काम करने के लिए कहा है।

कोरोना से चल रही लड़ाई में कार्यस्थल की चुनौतियां एक नया मोर्चा है। कर्मचारियों की चिंता को ध्यान में रखकर कदम उठाए जा रहे हैं। एचएसबीसी, फेसबुक में दफ्तरों की बारीकी से सफाई करने के मेमो जारी हुए हैं। कई कंपनियों ने आमने-सामने के इंटरव्यू बंद कर दिए है। टैक्सी सेवा उबर ने वायरस से निपटने के लिए अलग टीम बनाई है। सिटी ग्रुप, जेपी मोर्गन चेज में अंतरराष्ट्रीय यात्राएं सीनियर मैनेजरों की मंजूरी से ही होंंगी। वॉलमार्ट, सीएनएन ने यात्राओं पर नियंत्रण लगाया है। टि्वटर ने कर्मचारियों की सभी गैरजरूरी यात्राएं रोक दी हैं।

इटली में प्रतिबंध के बाद रविवार को सूना पड़ा मिलान का ड्यूओमो स्क्वेयर।
खबरें और भी हैं...