- Hindi News
- National
- Patiala News Now Tests On 55 Diseases Will Be Free In Rajindara Hospital
अब राजिंदरा अस्पताल में 55 बीमारियों के टेस्ट होंगे फ्री
सरकारी अस्पतालों में अब दवाओं के साथ-साथ मरीजों को टेस्ट कराने के लिए अपनी जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। प्रदेश के अस्पतालों में मरीजों को अब 55 प्रकार के टेस्ट फ्री होंगे। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इसके लिए बाकायदा फ्री टेस्ट की लिस्ट जारी कर दी है। वर्तमान में अस्पताल में इसमें कई टेस्ट 10 से 400 रुपए तक होते थे, जाे अब फ्री हाेंगे। एेसे में मरीजों को अब अस्पतालों में दवाओं अाैर लैब का खर्च नहीं उठाना पड़ेगा।
अस्पताल में कई टेस्ट 10 से 400 रुपए तक के होते थे, रोजाना 1600 से ज्यादा की ओपीडी
क्लीनिकल पैथोलॉजी एचबी, टीएलसी, डीएलसी, एमपी, ईएसआर, पीबीएफ, सीबीसी, ब्लड ग्रुप, टीईसी, टोटल रैड ब्लड सैल काउंट, प्लेटलैट काउंट बाए सैल काउंट, पैकेड सैल वॉल्यूम, कौम्बो टेस्ट, प्रोथ्रोंबिन, सैल काउंट एंड बायो कैमिस्ट्री, सीमन एनालाइसिस। बॉयो कैमिस्ट्री ब्लड शुगर, ब्लड यूरिया, एस क्रेटेनिन, एस बिलिरूबिन टी एंड बी, एसओजीटी, एसजीपीटी, एस एल्काइन फॉस्फेट, एस टोटल प्रोटीन, एस एल्बुमिन, एस कैल्शियम, ट्रोपोनिन, एस एलडीएच, एस एमलैस, एस यूरिक एसिड, एस टोटल कॉलेस्ट्रॉल, ट्रीग्लिसराइड, वीएलडीएल, एचडीएल, टीएसएच। सिरोलॉजी आरपीआर रैपिड टेस्ट, एचआईवी रैपिड टेस्ट, स्पूटम फॉर एएफबी, डेंगू, मलेरिया, आरए, एंटी स्ट्रेप्टोलाइसिस, एचबीएसएजी, एस सीआरपी। माइक्रोबॉयोलॉजी ब्लड कल्चर, यूरेन कल्चर, यूरिन प्रेग्नेंसी टेस्ट, यूरिन माइक्रोस्कोपी, स्टूल फॉर ओवीए एंड क्राइस्ट।
आदेश लागू कर दिया
सरकार की जन कल्याणकारी योजना है। इसमें 55 प्रकार के टेस्ट कई कैटेगरी में फ्री कर दिए गए हैं। लगभग सभी मरीज इसके दायरे में होंगे। अधिसूचना पहुंचने के इससे लागू कर दिया है।
-डाॅ. पारस पांडव, एमएस