पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Offtech Bypass To Be Built From Bhairopur Bypass To Bassi Gp

भैरोपुर बाइपास से बस्सी तक बनेगा ऑफटेक बाइपास : जीपी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फतेहगढ़ साहिब|बस्सी पठाना के विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी ने कहा कि सरहिंद चंडीगढ़ रोड पर गांव भैरोपुर से बसी तक बनने वाले आफटेक बाइपास से ट्रैफिक समस्या का हल होगा। कहा कि इस नए बाइपास बनाने को लेकर लंबे समय से मांग थी जिसे सरकार ने मौजूदा बजट सेशन में मंजूरी दी है। कहा कि इस नए बाइपास से रोपड़, नंबल, बसी साइड से चंडीगढ़, पटियाला, लुधियाना साइड की ओर आने व जाने वाले वाहनों को फतेहगढ़ साहिब, सरहिन्द में दाखिल नही होना पड़ेगा। इससे फतेहगढ़ साहिब में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। विधायक ने कहा कि बस्सी में मेगा मिल्क प्लांट का निर्माण कार्य जारी है। इस मौके कर्मजीत सिंह, अशोक टुलानी सहित अन्य मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...