- Hindi News
- National
- Patiala News On The 13th The Sweepers From All Over The State Will Encircle The Kothi Of Brahm Mohindra
13 को सूबे भर के सफाई सेवक करेंगे ब्रह्म मोहिंद्रा की कोठी का घेराव
पटियाला | सूबे भर के सफाई सेवक 13 मार्च को मांगों को लेकर लोकल बॉडी मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा की कोठी का घेराव करेंगे। सोमवार को इस रैली की तैयारियों को लेकर पटियाला में सुनील कुमार बिडलान के नेतृत्व में सफाई सेवकों की मीटिंग हुई। इसमें सफाई मुलाजिम यूनियन नेता अोम वैद्य रीजन ने कहा कि राज्य भर से सफाई सेवक अपना हक लेने को 13 को पटियाला पहुंच रहे हैं। सफाई सेवकों से अपील की कि सभी अपने परिवारों समेत इस रोष प्रदर्शन में पहुंचें, ताकि पंजाब सरकार के बहरे कानों तक अावाज पहुंचाई जा सके। इस मौके पर राकेश कुमार लाडी, काका राम, अनिल कुमार, प्रमोद, अनिस, शिंदरपाल, अमित कुमार, राजिंदर कुमार, राजीव टंडन, विजय संगर, राजिंदर सहोता, अशोक, मेनपाल मौजूद रहे।