पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वुमन-डे पर स्टाफ काे अधिकाराें के प्रति किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नीलम अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्राेग्राम का अायाेजन किया गया। इस दाैरान अस्पताल प्रबंध ने समूह महिला स्टाफ काे इनके अधिकाराें के प्रति जागरूक किया वहीं मेन स्टाफ काे महिला स्टाफ काे उनका बनता सम्मान देने काे कहा गया। इन महिलाओं का भी सम्मान किया गया, जिनकी यहां डिलीवरी हुई थी। डाॅ. नीलम बंसल ने कहा कि भले ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस घोषित का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों तथा विश्व शांति को बढ़ावा देना है, लेकिन अाज भी एेसी अनेकाें महिलाएं हैं, इनको स्वास्थ्य संबंधी जानकारी नाममात्र हैं। जानकारी के अभाव में कई बार महिलाएं विभिन्न बीमारियाें की गिरफ्त में चली जाती हैं। इस कारण उन्हें बच्चे पैदा करने तक में भारी परेशानियाें का सामना करना पड़ता है। अाज समय की जरूरी है कि हम सब मिलकर महिलाओं काे अधिक से अधिक जागरूक करें। डाॅ. बंसल ने बताया कि सबसे पहले साल 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटजरलैंड में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था, लेकिन अब लगभग सभी देशों में इसे मनाया जाता है। महिलाओं को उनकी अनोखी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करने के साथ गिफ्ट दिए जाते हैं और संस्थानों से लेकर स्कूल, कॉलेजों में कई तरह के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। यहां शिखा गुप्ता, नीतू चाैहान, डाॅ. नीतिन गुप्ता, डाॅ. प्रेम राज व जीएम संदीप माैजूद रहे।

खबरें और भी हैं...