पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीन सड़क हादसों में एक की मौत, तीन लोग जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटियाला | तीन सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग जख्मी हो गए। थाना शंभू पुलिस को हेम सिंह निवासी अंबाला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके घर से उसका नौकर रामू उसको बताकर ढाबे पर खाना खाने के लिए गया था। रास्ते में अनजान कार ड्राइवर ने उसे फेट मार दी, जिस कारण रामू के सर में चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, थाना अर्बन एस्टेट पुलिस को बेबी निवासी साहिब नगर थेड़ी ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह पति और बेटे के साथ साधु बेला रोड की ओर थ्री व्हीलर में जा रही थी। इस दौरान कार सवार ने उनके अाॅटाे को टक्कर मारी, जिससे पति और बेटे को चोट लगी। बेटे को पीजीआई रेफर कर दिया गया। आरोपी ड्राइवर गुरतेज सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब पर केस दर्ज किया। सिटी राजपुरा पुलिस को जोगिंदर कुमार निवासी राजपुरा ने बताया कि वह 6 मार्च को बाइक पर जा रहा था तो भटेजा काॅलाेनी के पास स्कूटी सवार ने बाइक को टक्कर मारी, जिसके चलते वह जख्मी हो गया।
खबरें और भी हैं...