दो सड़क हादसों में एक की मौत, दूसरा जख्मी
पटियाला | सिविल लाइन पुलिस को रोहित गुप्ता निवासी रघवीर नगर ने शिकायत दर्ज करवाई कि 26 फरवरी की शाम करीब साढ़े 6 बजे उसके पिता काेलंबी एशिया अस्पताल की बैक साइड पैदल जा रहे थे। इस दौरान अनजान बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके चलते वे घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, थाना सदर पुलिस को गुरमिंदर सिंह निवासी प्रोफेसर कॉलोनी ने शिकायत दर्ज करवाई कि 8 मार्च को वह स्कूटी पर गांव माजरी नजदीक जा रहा था। इस दौरान अनजान बाइक सवार ने बाइक से स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह जख्मी हो गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज किया है।