- Hindi News
- National
- Patiala News One Lakh Cheated In The Name Of Spotting Nominated Women Panch
निशानदेही करवाने के नाम पर एक लाख की ठगी, महिला पंच नामजद
पटियाला| रूपा राम निवासी शुतराणा ने पातड़ा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका मनदीप सिंह, बलवीर सिंह आदि के साथ प्लाट को लेकर झगड़ा चल रहा है। इस संबंधी निशानदेही करवाने के लिए तहसीलदार पातड़ां के पास दरखास्त दी हुई थी। महिला कश्मीर कौर निवासी तुंगाेपत्ती ने प्लाॅट की निशानदेही करवाने के लिए उससे 60 हजार रुपए ले लिए, जिसके बाद न ही निशानदेही करवाई और न ही पैसे वापस किए। इसी तरह आरोपी महिला पंच ने छिंदर कौर निवासी शुतराणा के नाम पर प्लाॅट की रजिस्ट्री करवाने के बदले में 40 हजार रुपए की ठगी मारी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला पंच कश्मीर कौर निवासी तुंगाेपत्ती के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।